बिग बॉस 14 में हाल ही में कैप्टंसी टास्क हुआ। इस टास्क के दौरान घर की इक्वेशन पूरी तरह से बदल गई। दुश्मन दोस्त हो गए तो वही कुछ लोगो की गहरी दोस्ती में दरार आ गई। टास्क के बीच हुई प्लानिंग प्लॉटिंग के चलते निक्की तंबोली और जान कुमार सानू के बीच कैप्टंसी को लेकर सीरियस लड़ाई देखने को मिली। अपने दोस्तों की दगाबाजी से निक्की काफी परेशान हुईं। निक्की की उनसे लड़ाई भी हुई। बाद में निक्की ने कैप्टेंसी की दावेदारी खुद ही छोड़ दी। इस बात से निक्की बाद में काफी अपसेट भी रहीं।
दोनों एक दूसरे से बात नहीं करने की बात करते नज़र आये l वही निशांत सिंह मलकानी और राहुल वैद्य की भी निक्की तंबोली से दोस्ती बिगड़ती हुई दिखी l टास्क के दौरान निक्की तंबोली कमजोर पड़ने पर रोने लगती हैं l हलाकि इन सब की बीच 2 हफ्तों बाद बिग बॉस सीजन 14 को उसका पहला कैप्टन मिल गया है। निशांत सिंह मलकानी घर के पहले कैप्टन बने हैं। निशांत के लिए जान और रुबीना ने अपनी दावेदारी छोड़ दी।
वहीं कैप्टंसी टास्क की बाद निक्की जान से माफ़ी भी मांगती हैं और निशांत की लिए मुश्किले भी खड़ी करती है। वो जान बुझ कर रेड जोन एरिया में चली जाती है जो नियम का उलंघन है। फिर निशांत उन्हें वहा से निकलने की कोशिश करते है पर वो बहार नहीं आती। अब निशांत उन्हें दंड देकर बाहर निकलने की कोशिश करेंगे जिसके बाद हो सकता है की ये दोस्ती पूरी तरह से टूट जाये।


Download Android App
Download iOS App
.jpg)



