टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस निया शर्मा एक बार सुर्ख़ियों में है क्योंकि हाल ही में उन्होंने जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है उससे ठण्ड में भी माहौल हॉट हो गया है। आपको बता दें निया शर्मा को एशिया की सबसे सेक्सी महिलाओं में तीसरा स्थान मिल चुका है और ऐसा क्यों है उनकी तस्वीरें देखकर आप खुद समझ जायेंगे !

अभिनेत्री निया शर्मा सोशल मीडिया में खासा एक्टिव रहती हैं और फैंस के लिए अपनी तस्वीरें भी साझा करती रहती हैं। निया शर्मा जीटीवी के शो ‘जमाई राजा’ से मशहूर हुईं थीं। इस शो के बाद निया की टीवी जगत में काफी चर्चा हुई थी।

हाल ही में निया शर्मा ने एक फोटो शूट करवाया, फोटो शूट के कारण निया फिर से चर्चा में आ गईं हैं। निया ने अपने फोटोशूट की तस्वीरें अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं, जिसके बाद लोगों ने उनको पूरे कपड़े पहनने
की सलाह दे डाली।

निया के फोटो शूट की तस्वीरों को अब तक लाखों लोग लाइक कर चुके हैं। रेड कलर के जैकेट और वाइट शॉर्ट्स में निया का कातिलाना अंदाज़ सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

इंस्टाग्राम पर भी निया के चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। वैसे कुछ लोगों ने इन्हे वहां ट्रोल करने की भी कोशिश की और पूरे कपडे पहनने की सलाह पर निया को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।
निया शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटोशूट की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ”ये मैं ही हूं या फिर मुंबई में स्वेटर पहनने का मौसम है ?

यह पहला मौका नहीं है जब निया शर्मा अपने बोल्ड फोटोशूट के कारण सुर्खियों में आईं हो, इसके पहले भी बिकनी फोटोशूट के कारण चर्चा में आ चुकी हैं।



Download Android App
Download iOS App



