बिग बॉस का नया सीजन शुरू होने में बेशक अभी थोड़ा टाइम बाकि हो, लेकिन ‘बिग बॉस ओटीटी’ का आगाज 8 अगस्त से शुरू हो रहा है। फिलहाल ओटीटी को लेकर खबर आ रही है इसमें नजर आने वाले सिलेब्रिटी कंटेस्टेंट्स को क्वारंटीन कर दिया गया है, वहीं मेकर्स अभी भी कुछ सिलेब्रिटीज को अप्रोच कर रहे हैं।

इतना ही नहीं बताया तो यह भी रहा था कि शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी को भी ‘बिग बॉस ओटीटी’ के लिए लॉक किए जाने की खबर है। अब खबर आ रही है टीवी ऐक्ट्रेस निशा रावल को भी मेकर्स ने इस कॉन्ट्रोवर्शल सीजन के लिए अप्रोच किया है।

क्या बोलीं निशा रावल…
वहीं हाल ही एक इंटरव्यू में निशा रावल ने अपनी इच्छा जाहिर करते हुए कहा यदि उन्हें ऑफर मिला तो वो ‘बिग बॉस’ का हिस्सा जरूर बनना चाहेंगी। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वह अपना एक शो लेकर आ रही हैं साथ ही कुछ बिज़नेस भी संभाल रही हैं। यदि इन सबके बीच उन्हें समय मिल जाएगा तो वह जरूर सलमान खान के शो का हिस्सा बनना चाहेंगी।

वहीं सोर्सेज ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया है कि मेकर्स ‘बिग बॉस ओटीटी’ के लिए निशा रावल के साथ बात कर रहे हैं। हालांकि अब तक इस बात पर कुछ फाइनल नहीं किया गया है। खबरों कि माने तो ‘बिग बॉस 15’ के लिए अभी सिलेब्रिटीज से बातचीत जारी है। लेकिन इस नए सीजन का हिस्सा कौन-कौन से सेलेब्स होंगे, यह अगस्त के आखिर तक बताए जाएंगे।

याद दिला दें, निशा रावल पिछले महीनों अपने पति करण मेहरा पर घरेलू हिंसा और शोषण का आरोप लगाने की वजह से जमकर सुर्खियों में छाई हुई थीं। तब एक्ट्रेस ने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाकर उन्हें गिरफ्तार भी करवा दिया था। जिसके बाद निशा रावल और करण मेहरा का फिलहाल तलाक और बेटे काविश की कस्टडी का केस चल रहा है।


Download Android App
Download iOS App



