बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने 28 सितंबर को पेरिस फैशन वीक में अपनी शानदार मौजूदगी से हर किसी को अपना दिवाना बना दिया। एक्ट्रेस ने लॉरियल पेरिस के Le Défilé शो में रैंप वॉक किया और अपने खास लुक से सबका ध्यान खींचा। एफिल टावर के खूबसूरत बेकग्राउंड के बीच ऑर्गनाइज़ इस फैशन शो की एंडिंग ऐश्वर्या ने ही की । इस साल के शो की थीम ‘Express Your Worth’ रखी गई थी। ऐसे में ऐश्वर्या के साथ कई इंटरनेशनल सितारों ने भी रैंप पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।
Paris Fashion Week: ब्लैक गाउन में दिखा बेहद खास अंदाज
View this post on Instagram
ऐश्वर्या ने इस खास मौके के लिए सीरियाई लग्जरी डिजाइनर यारा शूमेकर का कस्टम ब्लैक गाउन चुना। उनके आउटफिट को सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट मोहित राय ने स्टाइल किया था। एक्ट्रेस ने थ्री-डी फ्रिंज एम्ब्रॉयडरी से सजे ब्लैक वेलवेट गाउन को क्रिस्टल और स्टोन से सजाए गए वेलवेट केप के साथ पेयर किया। यह डिजाइनर के फॉल/विंटर 2026-27 कॉउचर कलेक्शन का हिस्सा था।
गाउन की डीप नेकलाइन, फिटेड सिलुएट और स्लीक वेस्ट ने उनके लुक को और अट्रेक्टिव बनाया। फुल-लेंथ गाउन के साथ जुड़ा वेलवेट केप आउटफिट में रॉयल टच जोड़ रहा था, जिस पर मोती और क्रिस्टल की बारीक सजावट करी गई थी।
रेड हेयर और बोल्ड लिप्स ने बदला पूरा लुक

इस बार ऐश्वर्या के लुक की सबसे ज्यादा चर्चा उनके नए हेयर कलर को लेकर हुई। उन्होंने अपने बालों को चटख लाल रंग में रंगवाया था और उन्हें साइड पार्टिंग के साथ सॉफ्ट वेव्स में स्टाइल किया। मेकअप की बात करें तो एक्ट्रेस ने विंग्ड आईलाइनर और बोल्ड रेड लिपस्टिक को चुना। इसके साथ रूज, फेदर्ड आइब्रो और हल्की कंटूरिंग ने उनके लुक को और निखारा।
डायमंड एक्सेसरीज से पूरा किया आउटफिट

ऐश्वर्या ने अपने ब्लैक आउटफिट के साथ डायमंड टियारा और डायमंड रिंग्स पहनीं। पैरों में उन्होंने क्लासिक पंप्स पहने, जो उनके एलिगेंट रनवे लुक के साथ पूरी तरह मेल खाते नजर आए। फैशन कमेंटेटर डाइट सब्या ने भी सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या के इस लुक की तारीफ की और उनके स्टाइल को लेकर अपना रिएक्शन शेयर किया।
कई इंटरनेशनल सितारे भी हुए शामिल

लॉरियल पेरिस के इस इवेंट में दुनियाभर की कई चर्चित हस्तियों ने हिस्सा लिया। ऐश्वर्या राय बच्चन के अलावा सिमोन एशले, मैरी बोशे, वियोला डेविस, कारा डेलेविंगने, जेन फोंडा, बेबे वियो, लुमा ग्रोथ, केंडल जेनर, आजा नाओमी किंग, ईवा लोंगोरिया और एंडी मैकडॉवेल जैसी हस्तियां भी इस फैशन शो का हिस्सा बनीं। हालांकि ऐश्वर्या का ब्लैक वेलवेट गाउन, लाल बाल और रेड लिप्स वाला लुक पेरिस फैशन वीक में उनके इस अपीयरेंस की खास पहचान बन गया।


Download Android App
Download iOS App




