Priyanka Chopra-निक जोनस की शादी की तैयारियां हुई शुरू, wedding इनविटेशन हो रहा है वायरल

Summary :

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री Priyanka Chopra और निक जोनास की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। प्रियंका और निक की शादी जोधपुर के उम्मैद भवन पैलेस

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री Priyanka Chopra और निक जोनास की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। प्रियंका और निक की शादी जोधपुर के उम्मैद भवन पैलेस में 29 नवंबर से 2 दिसंबर तक होगी।

वहीं बता दें कि शादी की तैयारियों के बीच में प्रियंका चोपड़ा की शादी के निमत्रंण वायरल हो रहा है। प्रियंका चोपड़ा अपने खास दोस्तों को अपनी शादी के निमत्रंण भी भेजना शुरू हो गईं और हम आपके लिए उस शादी केकार्ड की तस्वीर लेकर आए हैं।

Priyanka Chopra की शादी का कार्ड हुआ वायरल

बता दें कि पेस्टल ग्रीन रंग के साथ गोल्ड के साथ वर्क किए हुए काम वाले छोटे डब्बे नजर आ रहे हैं। Priyanka Chopra के इस वेडिंग इनवाइट की तस्वीर उनकी फिल्म के सेट द स्काई इज पिंक से शेयर की गई है। लोग एक तरफ जहां अपने मेहमानों को लड्डू बांटते हैं तो वहीं प्रियंका चोपड़ा ने विदेशी अंदाज में अपने दोस्तों को लड्डू की जगह मैक्रुन्स गिफ्ट कर रही हैं।

इस पोस्ट के साथ शादी के निमंत्रण पर साफ लिखा हुआ दिखाई दे रहा है-जब शादी के लड्डू पेरिस से सीधा चांदनी चौक की गलियों में मिलने लग जाए। प्रियंका चोपड़ा ने अपने वेडिंग इन्वाइट के साथ रंग बिरंगे मीठे मैक्रुन्स अपने सेट पर मौजदू सभी स्टाफ को अपने को-स्टार्स को गिफ्ट कर रहे हैं।

आपकी जानकारी केलिए बता दें कि प्रियंका चोपड़ा आजकल पुरानी दिल्ली में अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। तो वहीं प्रियंका की शादी की तैयारियों पर मां मधु चोपड़ा खद नजर रख रही है।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने इस साल अगस्त में रोका समारोह में अपनी सगाई की ऑफिशियल घोषणा की थी। निक जोनास ने प्रियंका चोपड़ा के 36वें जन्मदिन पर उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया था।

Desk Team