बॉलीवुड की देसी गर्ल Priyanka Chopra और अमरिकन सिंगर निक जोनस नेे जोधपुर के उम्मेद भवने में शादी की है। इस सेलेब्रिटी ने 1 दिसंबर को क्रिश्चियन की और 2 दिसंबर को हिंदू रीति-रिवाजों से शादी की।
55 लाख का गिफ्ट दिया है Priyanka Chopra को सास ने
शादी के बीच ही खबरें आ रही हैं कि Priyanka Chopra की सास डेनिस जोनास ने उन्हें बेहद कीमती गिफ्ट दिया है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस गिफ्ट की कीमत 55.46 लाख रुपए के आस-पास बताई जा रही है।
अब आप सब यही सोच रहे होंगे कि आखिर प्रियंका की सास ने ऐसा कौन सा गिफ्ट दिया होगा जिसकी कीमत 55.46 लाख रुपए है। तो हम आपको बताते हैं कि प्रियंका की सास डेनिस जोनास ने कौन सा गिफ्ट दिया है जिसकी कीमत इतनी लाखों में है।
https://www.instagram.com/p/Bq2Y95tH9NL/?utm_source=ig_embed
बता दें कि प्रियंका की सासू मां डेनिस ने अपनी बहू प्रियंका को बेहद ही खूबसूरत इयररिंग्स दिए हैं। इन ईयररिंग की कीमत 79,500 डॉलर यानी लगभग 55.46 लाख रूपए की है। इस ईयररिंग्स में 6.7 कैरेट के 170 स्टोन जड़े हुए हैं। तो वहीं परिणीति से जीजा निक ने एक खास वादा किया है। परिणीति चोपड़ा ने अपनी बहन प्रियंका की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।
https://www.instagram.com/p/Bq4sB7WHWR0/?utm_source=ig_embed
निक ने परिणीति से किया ये खास वादा
https://www.instagram.com/p/Bq4Jt6egGsw/?utm_source=ig_embed
परिणीति ने इस तस्वीर में कैप्शन लिखा,”दुल्हन की सहेलियों का काम होता है कि वो दुल्हन को पूरे समय खुश और कंफर्टेबल रखें। हमें अब इस बात चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि निक ये वादा किया है वो दुल्हन को पूरी जिंदगी खुश रखेंगे। वेलकम टू द फैमिली निक जीजू। मैं बहुत खुश हूं कि जोनास और चोपड़ा फैमिली अब एक साथ हो गई है।”
https://www.instagram.com/p/Bq6cgHoAG9z/?utm_source=ig_embed
Priyanka Chopra-निक को दी पीएम नरेंद्र मोदी ने शुभकामनाएं
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रियंका और निक की शादी के दो रिसेप्शन होंगे। उसमें से पहला रिसेप्शन तो मंगलवार यानी 4 दिसंबर को दिल्ली के ताज होटल में हो चुका है। इस रिसेप्शन में पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रियंका और निक को आकर बधाई दी है। वहीं बता दें कि दूसरा रिसेप्शन मुंबई में होगा और इस रिसेप्शन में बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियां शामिल होंगी। हालांकि अभी इस रिसेप्शन की डेट सामने नहीं आई है।
बता दें कि प्रियंका और निक की शादी की तस्वीरें और वीडियो शूट का काम अनुष्का-विराट और दीपिका-रणवीर की शादी कवर करने वाली कंपनी को दिया गया है। खबरों की मानें तो प्रियंका-निक ने अपनी शादी के कवरेज राइट्स करीब ढाई मिलियन डॉलर में बेचे हैं।


Download Android App
Download iOS App








