बॉलीवुड एक्टेस प्रियंका चोपड़ा को कुत्तों के प्रति लगाव बहुत है। प्रियंका के तीन पेट डॉग हैं जिनसे वह बेहद प्यार करती हैं। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा की फीमेल डॉग डायना का आज चौथा जन्मदिन है जिसे वह बहुत उत्साहित होकर मना रही हैं।

प्रियंका ने एक खूबसूरत पोस्ट डायना के लिए उसके जन्मदिन पर साझा की है। डायना के जन्मदिन पर प्रियंका ने एक छोटा सा वीडियो शेयर किया है और उसमें डायना के अब तक के हसीन पलों को दिखाया गया है। डायना मस्ती व खेलती हुई इस वीडियो में दिखाई दे रही हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर डायना के साथ प्रियंका और निक दोनों ने फोटो पोस्ट की और उसे चौथे जन्मदिन की ढेर सारी बधाइयां दीं। इससे पहले पांडा नाम का एक नया कुत्ता प्रियंका और निक लाए थे। प्रियंका ने अपने इन्हीं पालतू जानवरों के साथ पूरे कोरोना काल में समय बिताया है और खूब मस्ती करती हुई नजर आईं हैं।

सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा सक्रिय रहती हैं। प्रियंका अपने फैन्स के साथ अपने जीवन की हर छोटी से बड़ी बातें साझा करती रहती हैं। हालांकि अमेरिका में प्रियंका अपने परिवार के साथ रह रही हैं लेकिन बॉलीवुड दुनिया की हर खबर की जानकारी उनके पास होती है।
सोनू सूद पिछले कई महीनों से प्रवासी मजदूर और असहाय लोगों की मदद के लिए काम कर रहे हैं। उनके द्वारा किए गए इन कामों के लिए प्रियंका ने सोनू सूद की जमकर तारीफ की। इस समय पति निक जोनस और अपने पालतू डॉग्स के साथ कोरोना समय में प्रियंका समय बिताती नजर आती है।


Download Android App
Download iOS App



