Rakesh Bedi ने सालों पहले खुद को “Dhurandhar” के लिए कर लिया था कास्ट, जानें क्या है वायरल वीडियो का सच

Rakesh Bedi Prediction Of Dhurandhar

Rakesh Bedi Prediction Of Dhurandhar: एक्टर राकेश बेदी इन दिनों अपनी फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की वजह से सुर्खियों में हैं. इस फिल्म में उनके किरदार की हर कोई तारीफ कर रहा है और तो और उनके डायलॉग डिलवरी के तो फैंस कायल होते दिखाई दे रहे हैं. लेकिन इसी बीच अब उनका एक पुराना वीडियो अचानक से इंटरनेट पर वायरल हो गया है. जिसकी वजह से फैंस हंसने के साथ-साथ हैरान भी हो गए है. खास बात ये है कि वीडियो में राकेश खुद को ‘धुरंधर’ कहते नजर आ रहे हैं, जिसे अब लोग उनकी फिल्म से रिलेट कर के देख रहे हैं.

Rakesh Bedi Prediction Of Dhurandhar: राकेश बेदी ने खुद को कहा था धुरंधर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mantoo Memer (@mantoomemer)

वायरल हो रही क्लिप टीवी सीरियल ‘कुबूल है’ की है, जो करीब 12 साल पहले का है. इस शो में करण सिंह ग्रोवर और सुरभि ज्योति लीड रोल में थे. वायरल वीडियो में राकेश बेदी एक अधिकारी के किरदार में दिखते हैं, जो जोया नाम की लड़की को देश से बाहर भेजने की बात कर रहे होते हैं. इसी बीच वो एक डायलॉग बोलते हैं, जिसमें वो खुद को ‘धुरंधर’ बताते हैं.

अब यही लाइन सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है. इसको लेकर लोग मजाक में कह रहे हैं कि उन्होंने सालों पहले ही अपने रोल को ‘मैनिफेस्ट’ कर लिया था. इसपर लोगों ने कई कमेंट भी किए हैं, किसी ने इसे फिल्म का प्रीक्वल कहा, तो किसी ने निर्देशक आदित्य धर की ‘पीक डिटेलिंग’ बता दिया.

Rakesh Bedi Prediction Of Dhurandhar: शानदार कमाई कर रही है फिल्म

Rakesh Bedi Prediction Of Dhurandhar
Rakesh Bedi Prediction Of Dhurandhar (Source: Social Media)

अगर फिल्म की बात करें, तो ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में राकेश बेदी एक पाकिस्तानी नेता के किरदार में हैं, जिसका नाम जमील जमाली है और रणवीर सिंह यानी हमजा अली के ससुर हैं. उनके मजेदार डायलॉग और टाइमिंग फिल्म में हंसी का तड़का लगाते हैं. ये फिल्म 19 मार्च को रिलीज हुई और रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है.

Rakesh Bedi Prediction Of Dhurandhar: फिल्म की स्टार कास्ट

Rakesh Bedi Prediction Of Dhurandhar
Rakesh Bedi Prediction Of Dhurandhar (Source: Social Media)

इस फिल्म में रणवीर सिंह एक इंडियन जासूस की भूमिका में हैं, जो पाकिस्तान में जाकर एक खतरनाक नेटवर्क को खत्म करने की कोशिश करता है. फिल्म में संजय दत्त, आर माधवन, सारा अर्जुन और अर्जुन रामपाल जैसे बड़े कलाकार भी हैं और शायद इसी वजह से इसे दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है.

Read More: Dhurandhar 2 ने चौथे दिन भी ट्रेड एनालिस्ट को चौंकाया, 2:30 बजे तक कर डाली धमाकेदार कमाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।