आखिर क्यों TIME 100 की लिस्ट में Highlight हुआ सिर्फ रणबीर कपूर का नाम? जानिए पूरी कहानी

Ranbir Kapoor TIME 100 list 2026

Ranbir Kapoor TIME 100 list 2026: अब तक आपने रणबीर कपूर को बड़े पर्दे पर अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतते देखा होगा, लेकिन इस बार उन्होंने ऐसा कारनामा कर दिखाया है जिसने पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। बॉलीवुड के चहेते स्टार रणबीर कपूर ने दुनिया की सबसे प्रेस्टीजियस TIME 100 लिस्ट में जगह बनाकर इतिहास रच दिया है। आखिर कैसे रणबीर बने इस साल इस लिस्ट में शामिल होने वाले इकलौते भारतीय एक्टर और क्यों पूरी दुनिया में हो रही है उनकी चर्चा? चलिए जानते हैं…

Ranbir Kapoor TIME 100 list 2026: रणबीर कपूर ने रचा इतिहास

Ranbir Kapoor TIME 100 list 2026
Ranbir Kapoor TIME 100 list 2026 ( Source: Social Media)

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उनका स्टारडम सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है। मशहूर अमेरिकी मैगजीन TIME ने साल 2026 की TIME 100 Most Influential People लिस्ट जारी की है, जिसमें रणबीर कपूर को जगह मिली है। खास बात यह है कि इस साल इस प्रतिष्ठित सूची में शामिल होने वाले रणबीर इकलौते भारतीय अभिनेता बने हैं।

रणबीर कपूर का नाम इस लिस्ट में शामिल होना न सिर्फ उनके लिए बल्कि पूरे भारतीय सिनेमा के लिए गर्व की बात है। अपनी दमदार एक्टिंग और अलग-अलग किरदारों से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले रणबीर ने अब इंटरनेशनल स्तर पर भी अपनी पहचान मजबूत कर ली है।

यह उपलब्धि ऐसे समय पर आई है जब रणबीर कपूर लगातार बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बने हुए हैं। आने वाले समय में उनकी फिल्में ग्लोबल स्तर पर चर्चा में हैं और यही वजह है कि उनका प्रभाव दुनिया भर में बढ़ता जा रहा है।

Ayushmann Khurrana on Ranbir Kapoor:  बोले- वो सिर्फ स्टार नहीं, ग्लोबल स्टोरीटेलर हैं

Ayushmann Khurrana on Ranbir Kapoor
Ayushmann Khurrana on Ranbir Kapoor ( Source : Social Media)

रिपोर्टर्स के मुताबिक एक्टर आयुष्मान खुराना ने रणबीर की तारीफ करते हुए कहा कि रणबीर सिर्फ एक स्टार नहीं बल्कि ऐसे कलाकार हैं जो अपनी कहानियों के जरिए दुनिया से जुड़ते हैं।

आयुष्मान ने लिखा कि रणबीर कपूर ने अपनी फिल्मों और किरदारों के जरिए भारतीय सिनेमा को नई पहचान दी है। उन्होंने यह भी कहा कि रणबीर की एक्टिंग बहुत सिंपल है, लेकिन उसका इफ़ेक्ट बेहद गहरा होता है।

रणबीर कपूर की खासियत यही है कि वे हर किरदार को बेहद सिम्पलिसिटी और गहराई से निभाते हैं। यही कारण है कि दर्शकों के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री के लोग भी उनके काम को अप्रिशिएट करते हैं। TIME 100 में शामिल होना इस बात का प्रूफ है कि रणबीर का इफ़ेक्ट अब इंटरनेशनल लेवल पर भी महसूस किया जा रहा है।

Ranbir Kapoor Global Achievement: विकास खन्ना भी सूची में शामिल, भारत का बढ़ा मान

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vikas Khanna (@vikaskhannagroup)

TIME 100 की इस सूची में रणबीर कपूर के अलावा Google CEO सुंदर पिचाई और मशहूर शेफ विकास खन्ना का नाम भी शामिल है। इन तीन भारतीय हस्तियों ने दुनिया के सबसे इम्प्रेसिव लोगों की लिस्ट में जगह बनाकर देश का मान बढ़ाया है।

जहां सुंदर पिचाई टेक्नोलॉजी की दुनिया में अपनी लीडरशिप के लिए जाने जाते हैं, वहीं विकास खन्ना ने भारतीय स्वाद को ग्लोबल पहचान दिलाई है। अब रणबीर कपूर ने मनोरंजन जगत में भारत का नाम रोशन किया है।

रणबीर कपूर की यह उपलब्धि उनके फैंस के लिए बेहद खास है। सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें लगातार बधाइयां दे रहे हैं और इसे भारतीय सिनेमा की बड़ी जीत बताया जा रहा है। आने वाले समय में रणबीर के कई बड़े प्रोजेक्ट्स रिलीज होने वाले हैं, जिससे उनका ग्लोबल प्रभाव और भी मजबूत हो सकता है।

Read More: Ram Charan की फिल्म ‘पेड्डी’ अब नहीं होगी रिलीज़! मेकर्स ने लिया बड़ा फैसला….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।