वायरल विडियो : दीपिका और रणवीर ने दुबारा लिए फेरे , विकी कौशल बने पवित्र अग्नि

Summary :

अभिनेता विकी कौशल और कार्तिक आर्यन ने दर्शकों को एंटरटेन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। कार्तिक और विकी कौशल ने दीपिका और रणवीर को दुबारा फेरे भी लगवा दिए।

बीती रात ज़ी सिने अवार्ड्स 2019 का आयोजन हुआ जहाँ बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारे शामिल हुए। इस शो को होस्ट किया अभिनेता विकी कौशल और कार्तिक आर्यन ने और दोनों ने दर्शकों को एंटरटेन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। शो के दौरान कार्तिक और विकी कौशल ने दीपवीर को दुबारा फेरे भी लगवा दिए।

vicky kaushal and kartik aaryan

जी हाँ कार्तिक आर्यन और विकी कौशल ने स्टेज पर दीपवीर यानी बॉलीवुड की हॉट फेवरेट जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को बुलाया और उनसे आग्रह किया की वो सबके सामने दुबारा फेरे लें।

vicky kaushal and kartik aaryan

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दोनों अपने प्रशंसकों के लिए फिर से शादी करने की मांग से इनकार नहीं कर सके। दीपिका और रणवीर ने अपने फैंस को खुश करते हुए अपनी शादी के फेरों का मोमेंट दुबारा क्रिएट किया।

दीपिका और रणवीर

कार्तिक आर्यन इस मौके पर शादी करवाने वाले पंडित बने और विकी कौशल पवित्र अग्नि बने जिनके फेरे दीपिका और रणवीर ने लिए। इस अवार्ड नाईट के दौरान दीपिका और रणवीर के फेरों का वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया।

ट्विटर पर पोस्ट देखने के लिए क्लिक करें : https://twitter.com/bollywood_life/status/1108068465540132864

बॉलीवुड अभिनेता विकी कौशल और कार्तिक आर्यन पहली बार किसी शो में एक साथ होस्ट कर रहे थे और दोनों ने पूरे दर्शकों और मेहमानों को खूब एंटरटेन भी किया।

दीपिका और रणवीर

आपको बता दें ज़ी सिने अवार्ड्स 2019 में दीपिका पादुकोण ने फिल्म पद्मावत के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का आवर्ड जीता वहीँ रणवीर सिंह फिल्म पद्मावत में अपने खिलजी के किरदार के लिए पीपल्स चॉइस अवार्ड के विजेता बने।

दीपिका

वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों रणवीर सिंह कबीर खान की ’83 ‘की शूटिंग कर रहे हैं, जबकि दीपिका पादुकोण मेघना गुलज़ार की फिल्म छपाक की शूटिंग में व्यस्त है। रणवीर सिंह के आखिरी रिलीज़ फिल्म गली बॉय ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार बिज़नेस किया है।

करीना और सैफ के लाडले तैमूर ग्रीन सनग्लासेस में अपना स्वैग दिखाते हुए लगे बेहद क्यूट

Desk Team