पीसीबी ने बीसीसीआई को मुकदमा हारने के बाद भुगतान में दिए 16 लाख डॉलर,जानिए पूरा माजरा

Summary :

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड आईसीसी की विवाद समाधान समिति में बीते सोमवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के खिलाफ केस हार गया था

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड आईसीसी की विवाद समाधान समिति में बीते सोमवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के खिलाफ केस हार गया था जिसके बाद पीसीबी ने बीसीसीआई को मुआवजे के तौर पर 16 लाख डॉलर रूपए की राशि दी है।

इस वजह से पीसीबी ने बीसीसीआई को दिए 16 करोड़ रूपए

इस बात का दावा पीसीबी के अध्यक्ष एहसान मनी ने किया है और कहा है कि, हमने मुआवजे के मामले में लगभग 22 लाख डॉलर खर्च किए जो हमने गंवा दिए। मनी ने आगे कहा कि इस मामले में बीसीसीआई को जो भुगतान की राशि दी है वो और उसके अलावा अन्य खर्च जैसे कानूनी फीस और यात्रा से संबंधित सारे खर्च हैं।

पिछले साल पीसीबी ने आईसीसी की विवाद समाधान समिति के सामने बीसीसीआई के खिलाफ सात करोड़ अमरीकी डॉलर के मुआवजे का दावा करते हुए केस किया था।

बीसीसीआई पर दोनों बोर्डों के बीच समझोता ना करने की वजह से पीसीबी ने यह केस दर्ज किया था। इस समझौते के अनुसार भारत को पाकिस्तान के खिलाफ साल 2015 से 2023 तक छह द्विपक्षीय सीरीज खेलनी थी जिसे बीसीसीआई ने खेलने से मना कर दिया था।

 

इस मामले में आईसीसी की विवाद समाधान समिति में भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने अपनी दलील रखते हुए कहा कि वह पाकिस्तान के साथ इसलिए नहीं खेल रहा है क्योंकि इसकी अनुमति सरकार ने नहीं दी है। इसके अलावा पाकिस्तान के उस दावे को भी भारत ने खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने समझौता ज्ञापन को कानूनी रूप से बाध्यकारी बताया था। बीसीसीआई ने कहा कि वह सिर्फ एक प्रस्ताव था।

क्या आपको पता है भारत को 2007 विश्व टी 20 का खिताब एमएस धोनी ने बिना कोच के जिताया था ?

Desk Team