FWICE केस के बाद अब मुंबई में शूट नहीं होगी Ranveer Singh की फिल्म ‘Pralay’, जानें मेकर्स ने लिया कौन सा बड़ा फैसला?

Summary :

Ranveer Singh Film Pralay: FWICE यानी फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज़ ने जबसे Ranveer Singh के खिलाफ ‘नॉन-कॉपरेशन’ केस किया है, तबसे ही उनकी आने वाली फिल्मों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। खासतौर पर उनकी बड़ी फिल्म ‘प्रलय’ को लेकर फैंस काफी चिंता में हैं। लोग यह जानना चाहते हैं कि फिल्म के निर्माता और निर्देशक अब आगे क्या कदम उठाएंगे। Pralay Film Shooting Location: कहां होगी प्रलय फिल्म की शूटिंग? Big update on PRALAY 🚨#RanveerSingh is ready to defy the decision of FWICE. Due to the ban imposed by FWICE, Pralay will now be shot outside…

Ranveer Singh Film Pralay: FWICE यानी फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज़ ने जबसे Ranveer Singh के खिलाफ ‘नॉन-कॉपरेशन’ केस किया है, तबसे ही उनकी आने वाली फिल्मों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। खासतौर पर उनकी बड़ी फिल्म ‘प्रलय’ को लेकर फैंस काफी चिंता में हैं। लोग यह जानना चाहते हैं कि फिल्म के निर्माता और निर्देशक अब आगे क्या कदम उठाएंगे।

Pralay Film Shooting Location: कहां होगी प्रलय फिल्म की शूटिंग?

ऐसे में अब रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रलय की शूटिंग अगस्त में शुरू होनी थी। लेकिन अब मेकर्स शूटिंग की लोकेशन बदलने पर विचार कर रहे हैं, कहा जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग मुंबई की बजाय भारत के किसी दूसरे शहर में हो सकती है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, FWICE से जुड़े 38 यूनियनों के सदस्य रणवीर सिंह के साथ काम नहीं करेंगे। ऐसे में फिल्म के निर्माता दूसरे राज्यों से स्थानीय क्रू और गैर-सदस्य वर्कर्स को काम पर रखने की प्लानिंग बना सकते हैं।

Ranveer Singh News: वर्कर्स की रोज़ी-रोटी पर पड़ेगा असर

Ranveer Singh Film Pralay
Ranveer Singh Film Pralay (Source: Social Media)

फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया है कि इस फैसले का असर सिर्फ फिल्म पर ही नहीं बल्कि उन दिहाड़ी मजदूरों पर भी पड़ेगा, जो फिल्मों में काम करके अपनी रोजी-रोटी चलाते हैं। सूत्र का कहना है कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में पहले ही कम फिल्में बन रही हैं, जिससे कई वर्कर्स बेरोजगार हैं। ऐसे में इस तरह के फैसलों से उनकी मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग लोकेशन या तो हैदराबाद या फिर नोएडा जैसे शहर में हो सकती है।

Ranveer Singh Film Pralay
Ranveer Singh Film Pralay (Source: Social Media)

सूत्र ने यह भी कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो रणवीर सिंह फिल्म की शूटिंग भारत में कहीं भी कर सकते हैं। FWICE अपने सदस्यों को रोक सकता है, लेकिन गैर-सदस्यों को काम करने से नहीं रोक सकता। इसलिए निर्माता दूसरी यूनियनों के लोगों को लेकर फिल्म पूरी कर सकते हैं। फिल्म प्रलय की घोषणा दिसंबर 2025 में हुई थी। ऐसे में बताया जा रहा है कि इसका बजट करीब 300 करोड़ रुपये रखा गया है और यह एक बड़े स्तर की ज़ॉम्बी और पोस्ट-एपोकैलिप्टिक थ्रिलर फिल्म होगी, जिसमें जबरदस्त एक्शन और विजुअल इफेक्ट्स देखने को मिलेंगे।

Ranveer Singh Film Pralay: प्रलय फिल्म को लेकर जानकारी

Ranveer Singh Film Pralay
Ranveer Singh Film Pralay (Source: Social Media)

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में रणवीर सिंह के साथ साउथ फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस Kalyani Priyadarshan भी फिल्म में नजर आ सकती हैं।

इस फिल्म का निर्देशन Jai Mehta कर रहे हैं, जो स्कैम 1992 के लिए जाने जाते हैं। फिल्म को Hansal Mehta के प्रोडक्शन हाउस ट्रू स्टोरी फिल्म्स और रणवीर सिंह की कंपनी मा कसम फिल्म्स मिलकर बना रहे हैं। वहीं इसकी कहानी विशाल कपूर के साथ मिलकर लिखी गई है। फिल्म के एक्शन और विजुअल इफेक्ट्स के लिए इंटरनेशनल टीम को भी शामिल किए जाने की खबर है, जिससे यह रणवीर सिंह के करियर की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक मानी जा रही है।

Read More: Drishyam 3 ने वर्ल्ड वाइड मचाया तहलका, बॉक्स ऑफिस पर शतक लगाकर फिल्म ने रचा इतिहास

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।