Deepika Padukone के बारे में सवाल पूछने पर Ranveer Singh ने यूं किया रिएक्ट, वायरल हो रहा वीडियो

Summary :

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक फैन उनसे दीपिका पादुकोण के बारे में पूछ लेता है, इसपर एक्टर ने कुछ ऐसे रिएक्ट किया जिसकी काफी चर्चा हो रही है।

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की तगड़ी फैन फॉलोइंग है, अपनी एक्टिंग के अलावा रणवीर अपनी फनमौला अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। रणवीर और उनकी वाइफ दीपिका पादुकोण बी-टाउन के पावर कपल कहे जाते है और दोनों की जोड़ी फैंस की सबसे पसंदीदा जोड़ी है। इस स्टार कपल से जुड़ी हर खबर को जानने के लिए फैंस बेताब रहते हैं। मगर पिछले दिनों ऐसी अफवाहें आई थी कि इस स्टार कपल के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है।
इसी बीच बॉलीवुड के मोस्ट डैंसिग एक्टर रणवीर सिंह का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक फैन उनसे उनकी लवली वाइफ दीपिका को लेकर सवाल पूछ लेता है जिस पर रणवीर के रिएक्शन ने फैंस का दिल जीत लिया है। सोशल मीडिया पर एक्टर का जवाब सुर्खियां बटोर रहा है और लोग रणवीर के इस वीडियो पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं और उनको क्यूट कह रहे हैं।
दरअसल, रणवीर सिंह हाल ही में न्यूयॉर्क में टिफ़नी एंड कंपनी के नए स्टोर के उद्घाटन में शामिल हुए थे। इस इवेंट के दौरान, रणवीर को देखने को लिए उनके फैंस भारी संख्या में पहुंचे थे। इवेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है जिसमें वो अपने फैंस को देखकर हाथ हिलाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान फैंस की भीड़ में से एक फैन एक्टर से उनकी वाइफ दीपिका पादुकोण को लेकर सवाल करता है।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि भीड़ में से उनके फैन ने पूछा, ‘रणवीर आई लव यू. दीपिका कैसी हैं?’ फैन के इस सवाल पर रणवीर पहले तो मुस्कुराए और फिर सवाल का जवाब देते हुए बोले- ‘अच्छी।’ रणवीर हमेशा ही अपनी वाइफ दीपिका पर सरेआम प्यार लुटाते नजर आते हैं। चाहे कोई भी इवेंट हो दीपिका पर प्यार लुटाने का मौका रणवीर अपने हाथ से जाने नहीं देते हैं।
इवेंट में रणवीर सिंह व्हाइट सूट पहने काफी हैंडसम लग रहे थे और उन्होंने ब्रोच, एक ब्रेसलेट और अंगूठी के साथ एक स्टेटमेंट सिल्वर नेकलेस पहना था। शर्टलेस रणवीर काफी डैसिंग लग रहे थे और उनका ये लुक उनके फैंस को भी खूब पसंद आया है। इवेंट में जाने से पहले रणवीर अपने फैंस को देखकर फ्लाइंग किस करते है और उनके देखकर स्माइल करते हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह आखिरी बार फिल्म सर्कस में नजर आए थे। उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई थी। अब जल्द ही रणवीर एक्ट्रेस आलिया भट्ट के साथ अगली फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आएंगे। इस फिल्म को सालों बाद खुद करण जौहर ने डायरेक्ट किया है और इस फिल्म में रणवीर और आलिया की जोड़ी दूसरी बार देखने को मिलने वाली है।

Desk Team