Rashmika Vijay Wedding Reception: साउथ सिनेमा के पॉपुलर सितारों में शुमार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना अब शादी के बंधन में बंध चुके हैं. दोनों को काफी समय तक एक दूसरे से डेट करने के बाद एक साथ देख हर एक फैन खुश है. 26 फरवरी को कपल ने उदयपुर में शादी की थी. उसके बाद से ही दोनों जबरदस्त चर्चा में हैं.
Rashmika Vijay Wedding: खास लोगों को ही दिया इनविटेशन

आपको बता दें कि 4 मार्च को दोनों ने हैदराबाद में एक वेडिंग रिसेप्शन रखा था, जिसमें उन्होंने अपने खास लोगों को इनवाट किया. रिसेप्शन पार्टी में साउथ से लेकर बॉलीवुड तक के कई बड़े सितारे शामिल हुए. सभी इस जश्न का हिस्सा बने और दोनों को शादी के लिए बधाई दी.

शादी के बाद से ही रश्मिका-विजय की बॉन्डिंग को लेकर काफी चर्चाएं हो रही हैं. लगातार दोनों की तस्वीरें और वीडियोज सामने आ रहे हैं, वहीं अब सोशल मीडिया पर रिसेप्शन की तस्वीरें छाई हुई हैं. दोनों की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आ रही है और हर कोई इस कपल को बेशुमार प्यार देता दिखाई दे रहा है.
Bollywood Celebs At Wedding Reception: कई बॉलीवुड सितारों ने रिसेप्शन में की शिरकत

अल्लू अर्जन, कृति सेनन, करण जौहर, मृणाल ठाकुर, राम चरण, चिरंजीवी, नागार्जुन, नागा चैतन्य, दग्गुबती वेंकटेश जैसे कलाकार रिसेप्शन में पहुंचते दिखाई दिए और हर किसी के चेहरे पर एक अलग सी खुशी साफ नजर आ रही थी. सभी के साथ रश्मिका-विजय ने तस्वीरें क्लिक करवाईं और दोनों जश्न मनाते दिखाई दिए.

रश्मिका और विजय दोनों ही फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं. दोनों की काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है, दोनों ने कई बड़े फिल्ममेकर्स और एक्टर्स के साथ काम किया है और हर किसी के साथ ये दोनों ही कपल बेहद डाउन टू अर्थ रहे है. शायद यही वजह है कि इनके रिसेप्शन में हर कोई इनपर प्यार लुटाता दिखाई दिया है.
Rashmika Vijay Wedding Reception: स्टार्स ने लगाए चार चांद

इन सभी स्टार्स ने मिलकर महफिल में चार चांद लगाने का काम किया. रिसेप्शन में रश्मिका लाल कलर की खूबसूरत सी साड़ी में नजर आईं, जिसमें वो काफी खूबसूरत लगीं. वहीं विजय व्हाइट कलर की ट्रेडिशनल आउटफिट में दिखे, वो भी इस ड्रेस में काफी जच रहे थे.
रश्मिका और विजय ने उदयपुर में सिर्फ फैमिली मेंबर्स और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी, तकरीबन 100 लोग ही शादी में शामिल हुए थे. ऐसे में दोनों ने अपने और भी खास लोगों और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े दोस्तों के लिए रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया, जो कि बेहद ही शानदार था.
Read More: Khamenei के निधन पर Farrhana Bhatt ने जताया दुख, जानें क्यों आग बबुला हुए हिना खान के पति रॉकी
















