Rashmika-Vijay Wedding Rituals: बीते दिन 26 फरवरी 2026 को जबसे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने सात फेरे लेकर अपनी नई जिंदगी की शुरुआत की है. तब से फैंस उनकी वेडिंग फोटोज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और ऐसा हो भी क्यों ना आखिर इतनी इंटिमेट शादी मे जब कोई भी कैमरा और फोन ले जाना अलाउड नहीं था, तो ऐसे में तस्वीरों का इंतजार करना लाजमी हो जाता है. लेकिन अब फैंस का ये इंतजार खत्म होने वाला है, क्योंकि कपल की क्यीट फोटोज अब सोशल मीडिया पर आ गई है और भी खूब वायरल हो रही हैं.

सालों तक अपने रिश्ते को प्राइवेट रखने के बाद आखिरकार ये लव स्टोरी शादी के मुकाम तक पहुंची और अब हर कोई उनकी रॉयल वेडिंग और लुक की तारीफ कर रहा है. न्यूली वेडेड कपल साथ में बेहद खूबसूरत भी लग रहा है. रश्मिका-विजय ने आंध्र और कोडवा दो रीति-रिवाजों से शादी की. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोडवा वेडिंग में रश्मिका को उनकी सास माधवी जी की ओर से एक स्पेशल साड़ी गिफ्ट की गई, जिसे पहनकर वो दुल्हन बनीं और सभी रस्म पूरे किए.
Rashmika -Vijay Wedding Highlights: कैसा था रश्मिका का लुक

रश्मिका के ब्राइडल लुक में परंपरा, कला और शाही ठाठ का संगम नजर आया. लो डिजाइनर अनामिका खन्ना की साड़ी में पारंपरिक दुल्हन बनीं. खुद डिजाइनर ने उनके ब्राइडल लुक की डिटेल्स शेयर कीं. रश्मिका गहरे रस्ट (भूरे-लाल) रंग की साड़ी में दुल्हन बनीं. इस पर चमकदार लाल बॉर्डर सजा है, रश्मिका का वेडिंग लुक किसी शाही पेंटिंग से कम नहीं.

साड़ी पर मंदिर और पारंपरिक घरों से प्रेरित मोटिफ्स बेहद बारीकी से कढ़े गए हैं, जो हैदराबाद की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक पहचान को दर्शाते हैं. वहीं एंटीक गोल्ड धागों से की गई हैंड एम्ब्रॉयडरी साड़ी को एक अलग ही नूर दे रही है- जैसे हर धागा किसी दुआ और आशीर्वाद से बुना गया हो. रश्मिका का पूरा लुक बेहद ही सिंपल और सादगी के साथ देखने को मिल रहा है.
Rashmika – Vijay Wedding: कैसी थई रश्मिका की ज्वैलरी

रश्मिका ने अपनी शादी में भारी गहनें पहनने के बावजूद खुद के लुक को काफी एलिगेंट बना रखा था. चेहरे पर नई दुल्हन की चमक, आंखों में आंसू के साथ खुशी की चमक और मुस्कान में वो सुकून दिखता है- जो सिर्फ अपने हमसफर को पाने के बाद आता है. रश्मिका और विजय का पहना हर एक गहना और आउटफिट परंपरा को दर्शाता है. सिर पर बांधा पीला धागा, वहीं रश्मिका का भारी-भरकम झुमका, बालों में लगी ज्वेलरी- जिसे जड़ा बिल्ला कहा जाता है, कंधों पर लगे गोल्ड चेन, गले में पहना सोने का चोकर सेट- सभी वेडिंग रिचुअल का हिस्सा हैं.

अगर बात करें विजय देवरकोंडा की तो उन्होंने भी पारंपरिक अंदाज में सबका दिल जीत लिया. आइवरी रंग की धोती और गहरे सिंदूरी अंगवस्त्रम में सजे विजय का लुक हैदराबाद की टेक्सटाइल विरासत से प्रेरित है. जंगल और मंदिर से जुड़े डिजाइन उनके आउटफिट को ताकत, परंपरा और वंश की पहचान देते हैं. साथ ही विजय के कान के कुंडल- जिसे काड़ुक्कन कहा जाता है. पैर का कड़ा और हाथ में पहना हुआ टेम्पल रिस्ट ज्वेलरी, कमर पर बंधा गोल्ड बेल्ट- जिसे ओडियनम कहा जाता है, गले में पहनी कासू माला-लंबी हरम माला, जो परंपरा से जुड़े हैं.
Rashmika-Vijay Wedding Rituals: फैंस ने की रश्मिका की तारीफ

लेकिन इस पूरी वेडिंग में अगर किसी पर सबकी नजरें बार-बार जाकर टिकती हैं, तो वो हैं रश्मिका- एक ऐसी दुल्हन, जिसने परंपरा को मॉडर्न शान के साथ अपनाया और अपने ब्राइडल लुक से हर दिल जीत लिया. इतना ही नहीं फैंस ने भी रश्मिका के इस बेमिसाल अंदाज और लुक की जमकर तारीफ की है और ये भी कहा है कि वो सच में अपनी परंपराओं का आज के समय में भी सम्मान करती हैं.
Read More: Rashmika और Vijay की शादी के फंक्शन शुरू, दूल्हे राजा ने शेयर की तस्वीरें


Download Android App
Download iOS App




