सोशल मीडिया पर अपने कंटेंट क्रिएशन के जरिए पहचान बनाने वाली अपूर्वा मुखीजा जिन्हें ‘द रेबेल किड’ के नाम से भी जाना जाता है, वो एक बार फिर सुर्खियों में हैं। क्योंकि उनके और अमीन जाज़ के रिलेशनशिप की खबरें इन दिनों तेज़ी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
Rebel Kid & Amin Jaz Dating Rumours: कौन हैं अमीन जाज़?
View this post on Instagram
अमीन जाज़ एक डीजे और पॉडकास्ट होस्ट हैं। वह चर्चित पॉडकास्ट ‘अनट्रिगर्ड विद अमीन जाज़’ से जुड़े हुए हैं और सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 85.5 हजार फॉलोअर्स बताए जाते हैं। अपूर्वा और अमीन के रिश्ते की चर्चा तब शुरू हुई जब दोस्तों के साथ डिनर के दौरान दोनों की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं। इसके बाद ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर उनके डेटिंग करने की अटकलें लगने लगीं थी। हालांकि अब हाल में में रिलीज़ हुए एक पॉडकास्ट में अपूर्वा और अमीन जाज़ ने अपने रिश्ते को इशारों-इशारों में ऑफिशियल कर दिया है।
कैसे कन्फर्म हुआ रिलेशनशिप?
दरअसल बीते दिन ‘अनट्रिगर्ड विद अमीन जाज़’ यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो रिलीज किया गया है। जिसमें अपूर्वा बात करते हुए अमीन से कहती हैं कि ‘ मैं कुछ कहना चाहती हूं पहले, मैं जब भी तुम्हें पार्टियों में देखती हूं तुम बिल्कुल वैसे ही लगते हो सेम।’ इसके जवाब में अमीन जाज़ कहते हैं कि , ‘मैं किसी पार्टिज़ में नहीं जाता’। फिर अपूर्वा पूछती हैं कि, ‘सच में’?, तो इसके रिप्लाई में अमीन कहते हैं कि, ‘अकेले नहीं जाता’ और फिर अपूर्वा शर्माते हुए अमीन को देखने लगती हैं।
इसके बाद से ही अब सोशल मीडिया पर इस बात को कन्फर्म करते हुए कि अपूर्वा और अमीन रिलेशनशिप में हैं कई क्लिप्स वायरल हो रही हैं। हालांकि इस बात की ऑफिशियल पुष्टि ना ही अपूर्वा ने की है और ना ही अमीन ने कि वो दोनों रिलेशनशिप में हैं या नहीं, लेकिन हाल ही के पॉडकास्ट में इन दोनों की क्लोजनेस को देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा कि इनके बीच कुछ चल तो जरूर रहा है।
पहले भी रिश्ते को लेकर सुर्खियों में रही हैं अपूर्वा
अपूर्वा मुखीजा इससे पहले अपने एक्स लवर उत्सव दहिया के साथ रिश्ते को लेकर भी चर्चा में रही थीं। पिछले साल उत्सव ने एक वायरल इंस्टाग्राम वीडियो के जरिए अपूर्वा पर बेवफाई के कई आरोप भी लगाए थे। इसके बाद अपूर्वा ने सिग्नल दिया था कि वह आने वाले समय में अपने पर्सनल रिश्तों को ऑफिशियल चर्चा से दूर रखना चाहेंगी। अब अमीन जाज़ के साथ उनके रिश्ते की खबरों ने एक बार फिर उनकी पर्सनल लाइफ को चर्चा में ला दिया है।
‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद के बाद फिर सुर्खियों में

‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद के बाद अपूर्वा मुखीजा लगातार सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई थी। ऐसे में समय रैना ने अपने एक स्टैंड-अप स्पेशल में उनका सपोर्ट भी किया था। फिलहाल अमीन जाज़ और अपूर्वा मुखीजा के रिश्ते को लेकर कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन फैंस ने जरूर ऑफिशियल करवा दिया है।



Download Android App
Download iOS App




