दंबग में रज्जो हुई फायनल

Summary :

NULL

पिछले काफी समय से सलमान खान की फिल्म ‘दबंग-3’ में रज्जो के किरदार को निभाने के लिये जिस हीरोइन के नाम पर चर्चा हो रही थी लेकिन तस्वीरें साफ नहीं हो रही थीं। परन्तु अब तस्वीरें साफ हो गई हैं, क्योंकि अरबाज खान ने फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा के होने की पुष्टि कर दी है। अभिनेता ने कहा कि चुलबुल पांडे और रज्जो फिल्म में फायनल हैं। बाकी के कलाकारों का चयन जल्द ही शुरु होगा।

अरबाज खान की पुष्टि के बाद अब सोनाक्षी सिन्हा की त्ांस्वीर ‘दबंग-3’ में बिलकुल साफ हो गई है। हालांकि सोनाक्षी सिन्हा के फिल्म में होने की पहले भी खबरें आती रही लेकिन बीच-बीच में दूसरी अभिनेत्रियों के नाम आने और निर्माता क ी तरफ से घोषणा ना होने के चलते सस्पेंस बना हुआ था। फिलहाल यह खबर सोनाक्षी सिन्हा के प्रशंसको के लिये खुशी की खबर है, जो काफी समय से ‘दबंग-3’ में उनके नाम का इंतजार कर रहे थे।

देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ

Desk Team