बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म भारत आज देश भर में ईद के मौके पर रिलीज़ हो गयी है और फैंस ने इस फिल्म जबरदस्त रिस्पांस दिया है। बेशक फिल्म की टीम इस बात से खुश होगी की फिल्म दर्शकों को पसंद आ रही है।

अभिनेता सलमान खान ने फिल्म भारत की रिलीज़ से ठीक पहले मशहूर डॉयरेक्टर और प्रोड्यूसर सूरज बड़जात्या के साथ एक तस्वीर अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की। इस तस्वीर में सलमान और सूरज बड़जात्या के साथ सलमान खान के दोनों भाई सोहेल और अरबाज खान भी नजर आ रहे है।

आपको बता दें सूरज बड़जात्या सलमान खान के साथ ‘हम साथ-साथ हैं’, ‘हम आपके हैं कौन’ जैसी ब्लॉकबस्टर फ़िल्में दी है। सलमान खान ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है “‘हम सब साथ-साथ हैं।”

इस तस्वीर के सोशल मीडिया पर आने के बाद ये कयास लगाए जा रहे है की जल्द ही किसी नए प्रोजेक्ट की घोषणा हो सकती है जिसमे सूरज बड़जात्या और सलमान खान की जोड़ी एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर नजर आए सकती है।

बीते दिनों ये खबर भी आ रही थी की सूरज बड़जात्या और सलमान खान की जोड़ी 0 के दशक की ब्लॉकबास्टर फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ का रिमेक बनाने की योजना बना रहे है। हालांकि अभी इस बात की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है।

वहीँ आज रिलीज़ हुई फिल्म भारत को लेकर जिस तरह से फैंस एक रिएक्शन आ रहे है और अगर फिल्म दर्शकों को और अधिक पसंद आती है, तो यह 300 करोड़ रुपये के क्लब में प्रवेश कर सकती है और बजरंगी भाईजान, सुल्तान और टाइगर ज़िंदा है के बाद ये फिल्म उपलब्धि हासिल करने वाली सलमान खान की चौथी फिल्म बन जाएगी।



Download Android App
Download iOS App



