Salman Khan को ‘भारत’ फिल्म के विकिपीडिया पेज पर दी गयीं भद्दी-भद्दी गालियां

Summary :

बॉलीवुड के दबंग खान यानी Salman Khan अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। लेकिन आज ऐसा हो गया है जिसकी वजह से एक बार फिर से सलमान सुर्खियों में आ गए हैं

बॉलीवुड के दबंग खान यानी Salman Khan अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। लेकिन आज ऐसा हो गया है जिसकी वजह से एक बार फिर से सलमान सुर्खियों में आ गए हैं। लेकिन इस बार सलमान ने कुछ नहीं किया है बल्कि उनसे नफरत करने वालों ने उनका नाम खराब करने की कोशिश की है।

Salman Khan

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Salman Khan की अगली फिल्म भारत आने वाली है जिसके विकिपीडिया पेज पर किसी ने सलमान के किरदार के सामने बहुत ही गंदी-गंदी गालियां लिख दी हैं। बता दें कि फिल्म भारत का विकिपीडिया पेज आखिरी बार 24 जुलाई 2018 को 11:43 बजे पर एडिट हुआ था।

Salman Khan को फिल्म भारत के पेज पर दी गईं यह गालियां

 

जब फिल्म ‘भारत’ के विकिपीडिया पेज की एडिट हिस्ट्री निकाली गई तो यह देखने को मिला कि इस पेज को एडिट करके कई बार गालियां दी गईं और बदली भी गईं। बता दें कि फिल्म ‘भारत’ की Salman Khan ने शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर हैं।

फिल्म के सेट से वायरल हुई यह तस्वीर

https://www.instagram.com/p/BlnnkJwgOa7/?utm_source=ig_embed

 

Salman Khan के लुक की नई तस्वीरें ‘भारत’ के सेट से सामने आईं हैं जिसके बाद से ही सलमान खान और उनकी फिल्म दोनों ही काफी चर्चा में हैं।

Salman Khan के साथ इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा भी होंगी

Salman Khan

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Salman Khan की फिल्म ‘भारत’ साल 2019 में रिलीज होगी और इस फिल्म में सलमान के किरदार का नाम भी भारत है। इस फिल्म में सलमान खान के साथ प्रियंका चोपड़ा, दिशा पाटनी और टीवी केमशहूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर हैं।

फिल्म ‘भारत’ एक पीरियड ड्रामा होगी

फिल्म भारत एक पीरियड ड्रामा है और इस फिल्म में Salman Khan की उम्र के 5 अलग-अलग हिस्से दिखाए जांएगे। ‘भारत’ फिल्म की कहानी भारत की स्वतंत्रता के आसपास शुरू होगी।

Desk Team