राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष ने दिया विवादित बयान, कहा – मृत्युशैया पर हुमायूं ने बाबर से कहा था कि गायों का सम्मान करो

Summary :

बीजेपी के नेता विवादित बयानों से मीडिया की सुर्खियों में रहने का कोई भी मौका छोड़ना नहीं चाहते हैं। लेकिन इस बार बीजेपी के एक बड़े नेता ने न सिर्फ

बीजेपी के नेता विवादित बयानों से मीडिया की सुर्खियों में रहने का कोई भी मौका छोड़ना नहीं चाहते हैं। लेकिन इस बार बीजेपी के एक बड़े नेता ने न सिर्फ हैरान करने वाला बयान दिया है। बल्कि इतिहास के साथ ही उन्होंने छेड़छाड़ कर दी है। राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष मदन लाल सैनी ने एक बयान दिया है। जिसमें उन्होंने यह कहा है कि हुमायूं की मौत के वक्त बाबर जिंदा था।

सैनी के अनुसार, हुमायूं और बाबर के बीच भी गाय को लेकर चर्चा हुई थी और हुमायूं ने बाबर को गाय का सम्मान करने की बात कही थी। बीजेपी अध्यक्ष मदनलाल सैनी ने कहा कि मुझे याद आता है। जब हुमायूं मर रहा था। उस समय, उसने बाबर को बुलाया। हुमायूं ने बाबर को बुलाकर कहा अगर तुमको हिंदुस्तान में शासन करना है तो तीन चीजों का ध्यान रखना। एक तो गाय, दूसरा ब्राह्मण और फिर महिला, इनका अपमान नहीं होना चाहिए, हिंदुस्तान इनको सहन नहीं करता है।

नेताजी ने बड़े आराम से इतिहास के पन्नों को पलट कर आम लोगों को नई कहानी बता दी। लेकिन वो भूल गए कि वो जो कुछ भी कह रहे हैं वो सबकुछ मनगढ़ंत है।

दरअसल, हुमायूं बाबर का पुत्र था और उसकी मृत्यु 1556 में हुई थी, जबकि बाबर की मौत 1531 में हुई। ऐसे में सवाल उठता है कि मरते समय हुमायूं बाबर को इस तरह की नसीहत कैसे दे सकता है।

ताजमहल की सफाई से ज्यादा भगवा नेताओं के दिमाग की सफाई जरूरी : ओवैसी

सैनी के इस बयान को काफी ट्रोल भी किया गया। एक व्यक्ति ने कहा कि सैनी बिलकुल सही कह रहे हैं। उस समय कौरव टैंट के बाहर इंतजार कर रहे थे, खिलजी दिल्ली पर हमले की योजना बना रहा था और लॉर्ड माउंटबैटन भारत की आजादी के दस्तावेजों पर साइन कर रहा था।

Desk Team