फिल्म Kala Hiran की बढ़ी मुश्किलें, सलमान खान ने मेकर्स को भेजा लीगल नोटिस

Summary :

Salman Khan Legal Action On Kala Hiran: अपकमिंग क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘काला हिरन’ को लेकर इन दिनों विवाद लगातार बढ़ता ही जा रहा है। फिल्म का पहला पोस्टर सामने आने के बाद से ही यह चर्चा का विषय बनी हुई थी, लेकिन अब मामले ने कानूनी रूप ले लिया है। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने फिल्म के निर्माताओं और निर्देशक के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए ऑफिशियल लीगल नोटिस भिजवाया है। ऐसे में बताया जा रहा है कि सलमान खान की कानूनी टीम ने फिल्म की रिलीज पर तत्काल रोक लगाने और इसके सभी पोस्टर, टीजर के साथ-साथ बाकी प्रमोशनल…

Salman Khan Legal Action On Kala Hiran: अपकमिंग क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘काला हिरन’ को लेकर इन दिनों विवाद लगातार बढ़ता ही जा रहा है। फिल्म का पहला पोस्टर सामने आने के बाद से ही यह चर्चा का विषय बनी हुई थी, लेकिन अब मामले ने कानूनी रूप ले लिया है। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने फिल्म के निर्माताओं और निर्देशक के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए ऑफिशियल लीगल नोटिस भिजवाया है।

ऐसे में बताया जा रहा है कि सलमान खान की कानूनी टीम ने फिल्म की रिलीज पर तत्काल रोक लगाने और इसके सभी पोस्टर, टीजर के साथ-साथ बाकी प्रमोशनल चीजों को सोशल मीडिया तथा इंटरनेट प्लेटफॉर्म्स से हटाने की मांग की है। अब इस घटना के बाद फिल्म इंडस्ट्री में हलचल तेज हो गई है।

Salman Khan on Makers: मेकर्स को दी गई सख्त चेतावनी

Salman Khan Legal Action On Kala Hiran
Salman Khan Legal Action On Kala Hiran (Source: Social Media)

सलमान खान की लीगल टीम द्वारा जारी नोटिस में फिल्म के प्रचार-प्रसार को तुरंत बंद करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही वॉर्निंग दी गई है कि अगर तय समय सीमा के अंदर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो मामला अदालत तक पहुंच सकता है। ऐसे में फिल्म की रिलीज पर खतरे के बादल मंडराने लगे हैं।

Kala hiran Story: 1998 के चर्चित केस पर आधारित है कहानी

Salman Khan Legal Action On Kala Hiran
Salman Khan Legal Action On Kala Hiran (Source: Social Media)

फिल्म के निर्माता अमित जानी के मुताबिक, ‘काला हिरन’ की कहानी साल 1998 के उस पॉपुलर शिकार मामले पर आधारित है, जो फिल्म ‘हम साथ साथ हैं’ की शूटिंग के दौरान सामने आया था। उस समय सलमान खान के साथ सैफ अली खान, तब्बू, सोनाली बेंद्रे और सतीश शाह भी जोधपुर में मौजूद थे। फिल्म में कथित तौर पर उस पूरे घटनाक्रम को दिखाया गया है। जिसमें शिकार के आरोप, गिरफ्तारी और जेल में बिताए गए समय को सिनेमाई अंदाज में प्रेजेंट किया गया है।

Lawrence Bishnoi In Kala Hiran: लॉरेंस बिश्नोई कनेक्शन भी कहानी का हिस्सा

Salman Khan Legal Action On Kala Hiran
Salman Khan Legal Action On Kala Hiran (Source: Social Media)

फिल्म का एक अहम और संवेदनशील पहलू सलमान खान और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के बीच लंबे समय से चली आ रही दुश्मनी को बताया जा रहा है। मेकर्स ने कथित रूप से यह दिखाने की कोशिश की है कि किस तरह 1998 का मामला आगे चलकर अपराध जगत और सुरक्षा संबंधी विवादों से जुड़ गया। इसी वजह से फिल्म को लेकर पहले से ही कई तरह की चर्चाएं और सुरक्षा संबंधी चिंताएं सामने आती रही हैं।

Film Shooting Location: उत्तर प्रदेश की लोकेशंस पर हुई शूटिंग

Salman Khan Legal Action On Kala Hiran
Salman Khan Legal Action On Kala Hiran (Source: Social Media)

फिल्म को सच्चाई के करीब दिखाने के लिए इसकी शूटिंग राजस्थान के बजाय उत्तर प्रदेश के संभल और मुरादाबाद जैसे शहरों में की गई है। मेकर्स का दावा है कि इन लोकेशंस ने फिल्म के क्राइम-थ्रिलर माहौल को और ज्यादा बेहतरीन बनाया है।

Salman Khan Legal Action On Kala Hiran: 20 जून को रिलीज होना था टीजर

Salman Khan Legal Action On Kala Hiran
Salman Khan Legal Action On Kala Hiran (Source: Social Media)

फिल्म का पहला पोस्टर हाल ही में जारी किया गया था और इसके साथ ही अनाउंसमेंट की गई थी कि 20 जून को फिल्म का ऑफिशियल टीजर रिलीज किया जाएगा। हालांकि, सलमान खान की ओर से भेजे गए लीगल नोटिस के बाद अब टीजर लॉन्च और फिल्म की रिलीज दोनों पर सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि मेकर्स इस कानूनी चुनौती का किस तरह जवाब देते हैं और क्या फिल्म तय समय पर दर्शकों के सामने आ पाएगी या नहीं।

Read More: Kanika Maheshwari की लाइफ के टर्निंग प्वाइंट से लेकर करियर बनाने तक कैसा रहा एक्ट्रेस का सफर?, जानें

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।