जब कोई साथ न रहना चाहे… Salman Khan के ‘तन्हा’ वाले Post ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें, घबराई मां ने पूछा- क्या हुआ बेटा?

Summary :

Salman Khan Shares Shirtless Photo: बॉलीवुड के ‘सुल्तान’ यानी सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ और सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में छाए रहते हैं। हाल ही में भाईजान ने इंटरनेट पर एक ऐसा पोस्ट शेयर कर दिया, जिसने न सिर्फ उनके करोड़ों फैंस की नींद उड़ा दी, बल्कि उनके खुद के घर में भी हड़कंप मचा दिया। सलमान खान ने अपनी एक शर्टलेस तस्वीर के साथ ‘अकेले और अकेलेपन‘ (Alone and Lonely) को लेकर एक बेहद मिस्टीरियस (Cryptic) नोट लिखा था। इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर अंदाज़ा लगाना शुरू…

Salman Khan Shares Shirtless Photo: बॉलीवुड के ‘सुल्तान’ यानी सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ और सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में छाए रहते हैं। हाल ही में भाईजान ने इंटरनेट पर एक ऐसा पोस्ट शेयर कर दिया, जिसने न सिर्फ उनके करोड़ों फैंस की नींद उड़ा दी, बल्कि उनके खुद के घर में भी हड़कंप मचा दिया।

सलमान खान ने अपनी एक शर्टलेस तस्वीर के साथ ‘अकेले और अकेलेपन‘ (Alone and Lonely) को लेकर एक बेहद मिस्टीरियस (Cryptic) नोट लिखा था। इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर अंदाज़ा लगाना शुरू कर दिया  कि भाईजान अंदर से बेहद टूट चुके हैं और अकेलेपन का शिकार हैं। बात इतनी बढ़ गई कि खुद सलमान की मां सलमा खान भी परेशान हो गईं। अब इस पूरे विवाद पर खुद भाईजान ने चुप्पी तोड़ी है और एक ऐसा मजेदार एक्सप्लेनेशन दिया है, जिसे सुनकर फैंस ने राहत की सांस ली है।

Salman Khan Shares Shirtless Photo:  भाईजान ने लिखा था ऐसा दर्द भरा कैप्शन, फैंस को सताने लगी थी चिंता

Salman Khan Shares Shirtless Photo
Salman Khan Shares Shirtless Photo ( Source: Social Media) 

दरअसल, पूरा मामला तब शुरू हुआ जब सलमान खान ने सोशल मीडिया पर सोफे पर आराम करते हुए अपनी एक शानदार शर्टलेस तस्वीर शेयर की थी। इस फोटो में वह हमेशा की तरह फिट नजर आ रहे थे, लेकिन इसके साथ लिखा उनका कैप्शन बेहद हैरान करने वाला था।

सलमान ने लिखा था— “I, Me, Myself… अपने साथ रहने के दो तरीके होते हैं, अलोन (Alone) और लोनली (Lonely)। अलोन होना आपकी खुद की पसंद होती है, लेकिन लोनली इंसान तब होता है जब कोई आपके साथ नहीं रहना चाहता… अब इसके आगे आप खुद ही समझ जाओ कि आपको क्या करना है।” भाईजान का यह अंदाज देखकर फैंस को लगा कि सल्लू मियां अपनी जिंदगी के किसी बुरे दौर से गुजर रहे हैं या फिर वह अपनी सिंगल लाइफ से तंग आकर उदास महसूस कर रहे हैं। देखते ही देखते यह पोस्ट इंटरनेट पर फैल गया और मीडिया में हेडलाइंस बन गईं।

Salman Khan Reaction: इतनी बड़ी फैमिली और फैंस के होते हुए मैं कैसे अकेला हो सकता हूँ?

Salma Khan Reaction
Salman Khan Reaction ( Source : Social Media) 

जब सोशल मीडिया पर यह चर्चा हद से ज्यादा बढ़ गई, तो सलमान खान को खुद सामने आकर इस पर सफाई देनी पड़ी। भाईजान ने देर रात एक और पोस्ट शेयर किया और बेहद देसी अंदाज में लिखा— “अरे यार! मैं अपने बारे में बात नहीं कर रहा था। जब मेरे पास इतना बड़ा और खूबसूरत परिवार है, इतने सारे अच्छे दोस्त हैं, और आप सभी फैंस की शुभकामनाएं और दुआएं हैं, तो मैं अकेला कैसे हो सकता हूँ? अगर मैं ऐसा सोचूंगा तो मैं भगवान का सबसे बड़ा अनग्रेटफुल इंसान बन जाऊंगा।”

सलमान खान ने साफ किया कि वह किसी डिप्रेशन या अकेलेपन का शिकार नहीं हैं, बल्कि उनके उस पोस्ट का मतलब कुछ और ही था जिसे लोगों ने गलत समझ लिया।

Viral Post: देखकर टेंशन में आ गईं मां सलमा खान, भाईजान बोले- चिल मारो यार

Viral Post
Viral Post ( Source : Social Media) 

सलमान ने हंसते हुए यह भी बताया कि इस पोस्ट के बाद उनके घर का माहौल कैसा हो गया था। उन्होंने बताया कि इस बार उन्होंने कोई फोटो भी शेयर नहीं की थी, फिर भी इस बात को ‘ब्रेकिंग न्यूज‘ बना दिया गया।

सलमान ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा— “कभी-कभी मैं बहुत सारे लोगों के बीच रहते-रहते पक जाता हूँ, इसलिए मुझे थोड़ा ‘मी टाइम’ (खुद के लिए वक्त) चाहिए होता है, बस इतनी सी बात थी। लेकिन इस बार तो बिना फोटो के ही ब्रेकिंग न्यूज बन गई। मेरी मम्मी भी मुझसे पूछ रही हैं कि- बेटा क्या हुआ? क्या तुम ठीक हो? इसलिए मैं सब से कहना चाहता हूँ कि भाई चिल मारो यार, सब कुछ बिल्कुल ठीक है।”

भाईजान के इस जवाब के बाद अब फैंस ने राहत की सांस ली है। वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान जल्द ही फिल्म ‘मातृभूमि’ में नजर आने वाले हैं, जिसकी शूटिंग में वह बिज़ी हैं। इसके अलावा उनके पास कई और बड़े प्रोजेक्ट्स भी लाइन-उप में हैं।

Read More: एक पैसा भी नहीं लिया..Mouni Roy से अलग होने पर Suraj Nambiar का सबसे बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।