अगले कुछ ही दिनों में बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और विक्की कौशल शादी शुदा होंगे। ऐसे में सारी तैयारियों के साथ ही वेन्यु पर गेस्ट की एंट्री भी स्टार्ट हो गई है। गेस्ट की लिस्ट में इंडस्ट्री के बड़े-बड़े नाम शामिल हैं। पपरा़जी भी बड़े-बड़े स्टार्स की एंट्री पर नजर गड़ाए हुए है, लेकिन इन स्टार्स की लिस्ट में कैटरीना के बेहद करीबी दबंग खान यानि कि सलमान खान की एंट्री मुश्किल लग रही है।

बीते कई दिनों से ये कयास लगाए जा रहे थे कि शायद वो शामिल होंगे, लेकिन आखिरकार उनकी मौजूदगी की खबरों पर फुल स्टॉप लग गया है, और इसकी वजह भी सामने आ गई है।

इस बीच अब खबर है कि सलमान खान के परिवार से दो सदस्य कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी में शामिल होने के लिए तैयार हैं। यह सदस्य दबंग खान की बहनें अर्पिता और अल्वीरा खान है। इससे पहले इन दोनों के शादी में शामिल होने को लेकर सस्पेंस बना हुआ था।

खबर के अनुसार अर्पिता और अल्वीरा खान अपने पतियों के साथ कैटरीना कैफ और विक्की कौशल में हिस्सा लेंगी। इससे पहले ऐसी खबरें सामने आई थीं कि कैटरीना कैफ चाहती थीं सलमान खान उनकी शादी का हिस्सा बनें, लेकिन अब खुलासा हुआ है कि अभिनेता अपने निजी काम के चलते शादी में शामिल नहीं हो सकते हैं। दरअसल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी की तारीख पर सलमान खान का का कॉन्सर्ट है।

ऐसी में सलमान खान के लिए अपने इस टूर को कैंसिल करना नमुमकिन है। जिसके चलते वह कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। बात करें कैटरीना कै और विक्की कौशल की शादी की तो यह दोनों जल्दी ही सात फेरे लेने वाले हैं। वहीं अब इन दोनों की शादी की तैयारियां पूरी हो गई हैं और कल से शादी की रस्में भी शुरू हो गई हैं। शादी में आने वाले मेहमानों के लिए खासतौर पर एक नोट दिया गया है। जिसमें लिखा गया है कि मेहमानों को शादी में क्या करना है और क्या नहीं।

गेस्ट से प्राइवेसी बनाए रखने और वेन्यू से किसी भी तरह की फोटो लीक करने से मना किया है। गेस्ट के साथ एक नोट शेयर किया है। जिसमें कहा गया है कि हम आप सभी से रिक्वेस्ट करते हैं कि अपने फोन अपने कमरे में ही रखकर आएं और सेरेमनी के दौरान कोई फोटोज पोस्ट ना करें और ना ही सोशल मीडिया का इस्तेमाल करें। इसके साथ ही विक्की और कैटरीना की शादी में 120 गेस्ट शामिल होने वाले हैं।


Download Android App
Download iOS App



