टीवी का सबसे मशहूर रियलियटी शो बिग बॉस 11 सीजन की बहुत जल्द शुरूआत होने जा रही है। और सभी दर्शक इसको लेकर बेहद उत्सुक भी हैं। वैसे तो हम सब जानते ही हैं कि बिग बॉस उन पॉपलर शो में से है जिनको सभी देखना पसंद करते हैं। बिग बॉस की होस्टिंग वाले इस शो के लिए कुछ ही समय में नाम चुने जाने है।
बिग बॉस में इस बार कुछ नए चेहरे देखने को मिल सकते हैं। लेकिन इससे पहले भी जो 10 सीजन हो चुके हैं वह भी दर्शको को खूब पसंद आया ही था।
आप को बता दें इस बार बिग बॉस में एक नया ही नियम तय किया गया है जिसमें 11 वें सीजन के इस शो में आम जनता को भी भाग लेने का सुनहेरा अवसर मिला है। खबरों के अनुसार अब इस शो में अब ऐसी घूम मचाने वाली पर्सनैलिटी आ रही हैं जो सबके होश उड़ा देंगी। जी हां इतना हैरान मत होइए सोशल मीडिया की खबरों के अनुसार आपको बता दें की ढिंचैक पूजा 11 वें सीजन के बिग बॉस का हिस्सा बन सकती है ।
यही नहीं इस बार शो में बहुत से ऐसे नाम जो आप सोच भी नहीं सकते की वह इस शो का हिस्सा बनाएंगे। इस बार बिग बॉस का जो हिस्सा बनाने जा रहें है उनमें गीता फोगाट और नीआ शर्मा का नाम भी काफी सुर्खियों में है।
ढिंचैक पूजा अपने झल्ले गानो की वजह से इन दिनों काफी चर्चा का विषय बनी हुई है। लोग अपने टाइम पास के लिए ही पूजा को सुन रहे हैं। पूजा अपने इस उट-पटंग गानों से सोशल मीडिया पर छायी और खूब बवाल मचाने वाली इस ढिंचैक पूजा को बिग बॉस का बुलाव आया है। और बिग बॉस में मिस ढिंचैक को देखने में काफी मजेदार बात होगी। इतना ही नहीं पूजा अपने इन फालतु गानों से आज सोशल मीडिया पर स्टार बन गई है।
ढिंचैक पूजा का सोशल मीडिया पर गाना वायरल होने के बाद सेल्फी मैने ले ली है के बाद कई इंटरव्यू भी हो चुके हैं। ढिंचैक के कई इंटरव्यू होने के बाद भी उनका कहना कि उन्हें बिल्कुल यकीन नहीं था कि उनके गाने इतने वायरल होंगे। बिग बॉस में पूजा के आने के बाद यह सोचना थोड़ा सा मुश्किल हो सकता है कि वह एक सेलिब्रिटी के रूप में नजर आएंगी या फिर एक आम जनता की तरह।
अभी यह तय कर पाना बेहद मुश्किल है कि पूजा इस शो का हिस्सा बनेगी भी या नहीं क्योंकि अभी उनकी तरफ से कोर्ई नतीजा नहीं आया है।
कुछ समय पहले यह बात वायरल हुई की अब सलमान की जगह अब अक्षय इस शो को होस्ट कर सकतें हैं। चर्चा का विषय यह भी बना हुआ है कि अब सलमान खान इस शो को छोडऩा चाहते है। तब तो यह भी अफवाहें फैली हुई थी कि सलमान सीजन 9 में अपने गुस्से के कारण 10वें शो में होस्ट नहीं करेंगे।


Download Android App
Download iOS App











