टीवी शो कहीं तो होगा में कशिश का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री तो आपको जरूर याद होगी। क्योंकि इस सीरियल में लीड रोल कर कशिश ही वो अदाकारा थी जिन्होंने दर्शकों के दिल में एक अलग छाप छोड़ी। वैसे कशिश ने महज एक-दो सीरियल करने के बाद से ही ग्लैमर की दुनिया से अपना किनारा कर लिया। अब कशिश लंबे समय से लाइम लाइट से दूर होने के बाद करीब 6 साल बाद शोबिज में वापसी की है। जी हां उन्होंने एकता कपूर के फेमस सीरियल कसौटी जिंदगी के में कोमोलिका का रोल प्ले में नजर आई हैं।
.jpg)
बॉलीवुड फिल्मों और कई सारे टीवी शोज में काम कर चुकीं इस अभिनेत्री का असली नाम आमना शरीफ है। बता दें कि आमना ने बहुत लंबे समय के बाद अब छोटे पर्दे पर वापसी करी है। हालांकि अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव है और वह अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। तो देखें आमना शरीफ की कुछ चुनिंदा खूबसूरत तस्वीरें…

साल 2003 में अपना टीवी कैरियर शुरू करने वाली आमना शरीफ ने जुदा ना हम,कहीं तो होगा और नायिका जैसे टीवी सीरियल्स में काम किया है।

वैसे आमना ने कुछ बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है जैसे आलू चाट,आओ विश करें,एक विलेन और रूही आफजा में उन्होंने साइड रोल निभाया है।

आमना ने साल 2013 में बॉयफ्रेंड अमित कपूर से शादी कर ली,इसके बाद आमना ने कई साल कैरियर से ब्रेक भी लिया। इस दौरान उन्होंने कोई फिल्म और सीरियल में काम नहीं किया। लेकिन आमना ने अपना एक्टिंग कैरियर छोडऩे से पहले कई सारी म्यूजिक एलबम में भी काम किया है।

अमित और आमना का एक बेटा अरेन कपूर है। एक बार फिर से एक्ट्रेस लाइमलाइट में आ गई हैं। बताया जाता है अमित कपूर से शादी से पहले आमना का अपने कोस्टार राजीव खंडेलवाल के साथ भी रिलेशनशिप में रह चुकी हैं इस बात का खुलासा खुद राजीव ने एक इंटरव्यू में किया था।

बता दें कि आमना अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक से एक ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती है। हाल ही में पोस्ट की गई उनकी इन तस्वीरों को देख साफ है कि उनका चार्म अभी भी खत्म नहीं हुआ है।



Download Android App
Download iOS App



