शाहरुख खान के वायरल वीडियो पर सचिन तेंदुलकर का ‘स्टेट ड्राइव’ कमेंट, और मिला इनविटेशन !

Summary :

सुपरस्टार शाहरुख खान ने हाल ही में हिंदी फिल्म उद्योग में अपने 27 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया था। दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने शाहरुख को बेहद ही अनोखे फिल्मी अंदाज में बधाई दी है।

सुपरस्टार शाहरुख खान ने हाल ही में हिंदी फिल्म उद्योग में अपने 27 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया था। दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने शाहरुख को बेहद ही अनोखे फिल्मी अंदाज में बधाई दी है। 

शाहरुख द्वारा 25 जून को पोस्ट किए गए इस वीडियो पर सचिन ने शनिवार को ट्वीट किया, “प्रिय बाजीगर, डोंट ‘चक’ दे हेलमेट। ‘जब तक है जान’ तब तक बाइक पर इसका इस्तेमाल करें। 27 साल पूरे होने पर बधाई! जल्द ही मुलाकात होगी मेरे दोस्त।”
शाहरुख ने फिर इसके जवाब में सचिन को लिखा, “मेरे दोस्त, हेलमेट पहनकर, ऑन ड्राइव..ऑफ ड्राइव और स्ट्रेट ड्राइव करना आपसे बेहतर कौन सिखा सकता है! अपने नाती-पोते को बताऊंगा कि मुझे ‘ड्राइविंग’ की सीख स्वयं महान सचिन से मिली है। फिश करी पर जल्द ही आपसे मुलाकात होगी। आपका शुक्रिया।”
इस वीडियो में शाहरुख ने अपनी पहली फिल्म ‘दीवाना’ के अपने एंट्री सीन को रीक्रिएट किया है। आपको बात दें सचिन और शाहरुख़ के बीच बहुत अच्छी दोस्ती है और अक्सर उन्हें सोशल मीडिया पर एक दुसरे की तारीफ करते भी देखा गया है। 
शाहरुख ने कहा, “यह एक संयोग है कि एक मोटरसाइकिल कंपनी के मेरे दोस्तों ने 27 साल पहले ‘दीवाना’ में किए स्टंट्स को आजमाने के लिए मुझे दो मोटरसाइकिलें भेजी थीं। मैं ऐसा करने जा रहा हूं, लेकिन इस बार यह थोड़ा अलहदा है। मैं यकीनन हेलमेट पहनूंगा। बाइक चलाते वक्त हमेशा हेलमेट पहनें।”
वर्क फ्रंट की बात की जाए तो शाहरुख़ ने अपनी पिछली रिलीज़ फिल्म जीरो के बाद कोई मूवी नहीं की है पर वो डिज्नी की एनीमेशन फिल्म ‘ द लायन किंग’ में डबिंग करते नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके बेटे आर्यन खान ने भी लीड किरदार के लिए डबिंग की है।  

Ujjwal Jain