राज कुंद्रा के पोर्न फिल्में बनाने के केस में रोजाना कुछ न कुछ नए खुलासे हो रहे हैं। अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में अरेस्ट हुए राज कुंद्रा की वजह से उनकी एक्ट्रेस वाइफ शिल्पा शेट्टी की लाइफ पर काफी बुरा असर पड़ रहा है। राज के खिलाफ एक के बाद एक कई खुलासों के बाद शक की सुई अब शिल्पा शेट्टी पर भी लटकती हुई दिखाई दे रही है। ऐसे में इस पूरे मसले पर शिल्पा की बहन शमिता शेट्टी अपनी बहन को जबसे ही समर्थन करने में लगी हुई हैं। इस दौरान शमिता शेट्टी ने एक बार शिल्पा-राज के सपोर्ट में एक खास नोट शेयर किया है।

शिल्पा और राज के सपोर्ट में शमिता…
जब से शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा पर ये मुसीबतें आई हैं। तभी से दोनों के परिवार वाले काफी ज्यादा दुखी हैं। इस दौरान शिल्पा की बहन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर इन दोनों के लिए एक खास नोट पोस्ट किया है। कभी-कभी आपके अंदर की ताकत एक बड़ी आग की लौ की तरह नहीं होती है, जिसे हर कोई देख सके। यह सिर्फ एक छोटी सी चिंगारी है। आपको यह मिल गया है, चलते रहो।
अपने इसी नोट में शमिता ने आगे लिखा, आपकी एनर्जी को लोग किस तरह लेते हैं, यह आप कंट्रोल नहीं कर सकते हैं। आप जो कुछ भी कहते हैं या करते हैं, वो लोगों के उन लेंस से फिल्टर हो जाता है, जिन पर्सनल मुद्दों से वो उस समय गुजर रहे होते हैं, जो आपके बार में नहीं है. बस अपने काम को जितना हो सके उतनी ईमानदारी और प्यार से करते रहें।

शमिता शेट्टी ने अपने इस नोट को शिल्पा और राज किसी को भी टैग नहीं किया है। इसलिए हो सकता है पोर्नोग्राफी केस में बुरी तरह से फंसते जा रहे राज कुंद्रा और बहन शिल्पा शेट्टी दोनों के सपोर्ट में शमिता ने यह खास पोस्ट लिखा है।

बता दें, अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में गिरफ्तार हुए कारोबारी राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी पर सेबी ने भी कार्रवाई कर दी है। शिल्पा और राज के अलावा वियान इंडस्ट्रीज को भी शेयर कारोबार में इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के उल्लंघन का दोषी मानते हुए 3 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।


Download Android App
Download iOS App



