राज कुंद्रा एक बार फिर अपने अतरंगी लुक में आए नजर, सामने आते ही वाइफ शिल्पा शेट्टी की भी छूट गई हंसी

Summary :

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी को जैसे ही वक्त मिलता है परिवार के साथ एंजॉय करने निकल पड़ती हैं। हाल ही में उन्हें पूरे परिवार के साथ जुहू स्थित पीवीआर के बाहर स्पॉट किया गया। पोर्नोग्राफी केस में जेल जाने के बाद राज कुंद्रा सार्वजनिक रूप से कम नजर आते हैं।

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी को
जैसे ही वक्त मिलता है परिवार के साथ एंजॉय करने निकल पड़ती हैं। हाल ही में
उन्हें पूरे परिवार के साथ जुहू स्थित पीवीआर के बाहर स्पॉट किया गया। पोर्नोग्राफी
केस में जेल जाने के बाद राज कुंद्रा सार्वजनिक रूप से कम नजर आते हैं। 

इस दौरान
एक्ट्रेस के पति ने खुद को ऊपर से लेकर नीचे तक पूरी तरह से कवर किया हुआ था। वो
बात अलग ही कि पिछले काफी वक्त से उन्हें कई बार इसी तरह अपना फेस कवर किए स्पॉट
किया गया है। राज कुंद्रा का यह अजीब लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अपने इस
अजीब लुक की वजह से राज ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ गए है।

राज कुंद्रा का यह वीडियो एक पैपराजी के
इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया गया है।
वीडियो में राज
कुंद्रा के साथ उनकी मां ऊषा रानी कुंद्रा
, सास सुनंदा
शेट्टी और साली यानी शिल्पा की बहन शमिता नजर आ रही हैं। इस दौरान राज एक काले रंग
की हुडी जैकेट और एक मिरर-टिंटेड फेस शील्ड के साथ पहुंचे। लेकिन जैसे ही राज
कुंद्रा लिफ्ट के पास पहुंचे तो उनकी मुलाकात वाइफ शिल्पा शेट्टी से हुई। राज को
इस तरह फुल फेस मास्क में देख उनकी वाइफ की भी हंसी छूट गई।


वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल भी हो रहा है। जिस
पर लोग एक के बाद एक कॉमेंट कर रहे है। जहां कुछ लोगों ने राज कुंद्रा को
‘इंडियन कान्ये वेस्ट‘ कहा तो कुछ ने
उनकी तुलना रणवीर सिंह से की। एक यूजर ने कहा कि राज कुंद्रा अब
‘रणवीर सिंह‘ बनने की कोशिश कर
रहे हैं।

यहां तक ​​कि नेटिजेंस ने भी राज कुंद्रा के लेटेस्ट लुक पर
चुटकी लेते हुए कई कॉमेंट किए। एक नेटिजेन ने कमेंट किया
, ‘हाहाहा चेहरा छुपा रहे हैं।’
दूसरे यूजर ने कमेंट किया,
‘
उनके पास वाकई में कोई विकल्प नहीं है। उन्हें इस लुक को
कायम रखना चाहिए।
’ उनका लुक देखकर
नेटिजेंस को
‘डेडपूल’ और ‘स्क्विडगेम’ जैसी फिल्मों की याद आ गई है। एक अन्य यूजर ने तो उन्हें ‘सस्ता डेडपूल’ तक बता दिया।

बता दें कि एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को
साल 2021 में पॉर्नोग्राफी केस में गिरफ्तार किया गया था। राज कुंद्रा को सितंबर
2021 में जमानत मिली और तभी से उन्होंने खुद को पब्लिक की नजरों से दूर कर लिया
था। अब जब भी वह पब्लिक में आते हैं तो चेहरे को फुल मास्क से कवर किए रहते हैं।

Desk Team