Shilpa Shetty Raj Kundra Viral Video: बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा अक्सर अपनी मजेदार केमिस्ट्री को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। दोनों सोशल मीडिया पर कई बार एक-दूसरे के साथ हंसी-मजाक करते नजर आते हैं, जिसे फैंस खूब पसंद भी करते हैं।
हाल ही में राज कुंद्रा ने अपनी पर्सनल लाइफ और आध्यात्मिक सफर को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे अब उनका झुकाव सिख धर्म और स्पिरिचुअलिटी की ओर बढ़ा है, और यह बदलाव उनकी जिंदगी को एक नया नजरिया दे रहा है, तो चलिए जानते हैं, आखिर क्या है इस पूरे बदलाव और राज कुंद्रा के इस स्पिरिचुअल सफर की असली कहानी…
Shilpa Shetty Raj Kundra Viral Video: शिल्पा की बात सुनकर चौंके फैंस

दरअसल, हाल ही में शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में शिल्पा मजाकिया अंदाज में कहती हैं कि “मेरा पति लाइन पर तो आया”, जिसे सुनकर वहां मौजूद लोग हंस पड़ते हैं। इस एक लाइन ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी।
फैंस इस वीडियो को देखकर तरह-तरह के अंदाज़ा लगाने लगे। कुछ लोगों को लगा कि शिल्पा अपने पति की किसी आदत पर टॉन्ट मार रही हैं, तो कुछ ने इसे दोनों के बीच की प्यारी नोकझोंक बताया। शिल्पा और राज की यह मजेदार बातचीत इंटरनेट पर तेजी से वायरल होने लगी और लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई कि आखिर इसके पीछे की कहानी क्या है।
वीडियो में शिल्पा का अंदाज बेहद मजेदार था और उन्होंने बड़े ही हल्के-फुल्के तरीके से यह बात कही, लेकिन उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर चर्चा छेड़ दी।
Raj Kundra ने बताई असली वजह, बोले- ‘शिल्पा ऐसे ही मजाक करती हैं’
View this post on Instagram
जब यह वीडियो वायरल हुआ तो खुद राज कुंद्रा ने इस पर फीडबैक दी। राज ने बताया कि शिल्पा का यह बयान सिर्फ मजाक का हिस्सा था और दोनों अक्सर इस तरह की हंसी-मजाक करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि शिल्पा का सेंस ऑफ ह्यूमर बहुत अच्छा है और वह अक्सर मजेदार अंदाज में बातें कहती है।
राज ने यह भी बताया कि शिल्पा उन्हें अक्सर छेड़ती रहती हैं और यही उनकी बॉन्डिंग की खूबसूरती है। दोनों पति-पत्नी के बीच यह हल्की-फुल्की नोकझोंक उनके रिश्ते को और भी खास बनाती है। राज के मुताबिक, इस वीडियो को लेकर किसी भी तरह की गलतफहमी नहीं होनी चाहिए क्योंकि यह बस एक मजेदार पल था। राज की इस सफाई के बाद फैंस ने भी राहत की सांस ली और वीडियो को एक फनी मोमेंट के तौर पर देखने लगे।
Shilpa Shetty और राज की केमिस्ट्री फैंस को आती है पसंद

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की जोड़ी बॉलीवुड की पॉपुलर जोड़ियों में से एक है। दोनों कई बार सोशल मीडिया पर मजेदार वीडियो शेयर करते रहते हैं, जिनमें उनकी केमिस्ट्री साफ दिखाई देती है। फैंस को इन दोनों का अंदाज़ काफी पसंद आता है।
इस वायरल वीडियो ने एक बार फिर साबित कर दिया कि दोनों के रिश्ते में प्यार के साथ-साथ मजाक और दोस्ती भी भरपूर है। यही वजह है कि शिल्पा और राज की हर छोटी-बड़ी बात सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। फैंस को उनका यह मजाकिया अंदाज काफी पसंद आया और कई लोगों ने कहा कि यही एक खुशहाल रिश्ते की निशानी होती है। शिल्पा और राज अक्सर यह साबित करते रहते हैं कि रिश्ते में हंसी-मजाक होना बेहद जरूरी है।
Read More: 90s का सबसे खतरनाक किरदार फिर करेगा वापसी, लौट रहा है पुराना तूफान…


Download Android App
Download iOS App




