Silver Ring For Men: कोई भी खास मौका हो, सोने की ज्वेलरी गिफ्ट देने के लिए सबसे टॉप पर रहती है। आपकी सगाई होने जा रही है या फिर आप आप अपने पार्टनर को कोई गिफ्ट या सरप्राइज देना चाहती हैं। इसके लिए ढेरों ऑप्शन तलाश रही हैं लेकिन कुछ समझ ही नहीं आ रहा है।
क्या आप कोई ऐसा गिफ्ट देना चाहती हैं, जो आपके पार्टनर को जिंदगी भर याद रहे। इसके लिए आप सिल्वर रिंग को चुन सकती हैं। चाँदी की अंगूठी का वैसे भी हमारे शास्त्रों और जीवन में बहुत योगदान रहा है। यकीन मानिये आपका पार्टनर सिल्वर रिंग पाकर ख़ुशी से पागल हो जायेगा और जिंदगी भर आपका यह तोहफा याद रखेगा। सिल्वर रिंग आज कल फैशन स्टेटमेंट बन गई है, बल्कि क्लास और स्टाइल का एक परफेक्ट कांबिनेशन भी बन गया है।
Silver Ring For Men: रोजाना पहनने के लिए बेस्ट है ये चांदी के अंगूठी
1. Silver Diamond Ring

आजकल डायमंड ऐड किए हुए सिल्वर रिंग मार्केट में बेहद ही ज्यादा फेमस हो रहे हैं। हल्के डायमंड या वाइट स्टोन के साथ बने इस तरह के रिंग एक रॉयल और रिच लुक देते हैं। खास मौकों पर पहनने के लिए इस तरह के डायमंड प्लस सिल्वर रिंग बेस्ट ऑप्शन माने जाते हैं। अगर आपको सिंपल में कुछ एलिगेंट और क्लासी चाहिए तो आप इस तरह के सिल्वर रिंग अपने कलेक्शन में शामिल कर सकते हैं। इस तरह के रिंग आप 4 से 6 ग्राम सिल्वर में बनवा सकते हैं।
2. Minimalist Men Silver Ring

अगर आपको मिनिमलिस्ट सिल्वर रिंग पसंद है तो आपके लिए इससे बेहतर और कुछ नहीं हो सकता है। इस तरह के डिजाइन अपनी सिंपलीसिटी के लिए जाने जाते हैं। लड़के के लिए इस तरह के डिजाइन में लाइट वेट से लेकर हैवी वेट तक के सिल्वर रिंग बनवा सकते हैं। यंग जनरेशन में भी इस तरह के सिल्वर रिंग का क्रेज काफी ज्यादा देखा जाता है।
3. Pure Silver Ring

अगर आपको सिंपल और क्लासी चीजें पसंद हैं तो आपके लिए इस तरह के सिंपल डिजाइन वाले सिल्वर रिंग बिल्कुल ही परफेक्ट रहेंगे। इसकी क्लीन फिनिश और शाइन इसे टाइमलेस बनती है। इस तरह के सिल्वर रिंग को आप ऑफिस, पार्टी या कैजुअल आउटिंग के लिए पहन सकते हैं। इस तरह के सिल्वर रिंग 4 ग्राम में बनकर तैयार हो जाएंगे।
4. Stone Stud Ring

डायमंड खरीदना हर किसी के बस में नहीं है लेकिन अमेरिकन डायमंड पर ऐसी स्टड सिल्वर रिंग को चुन सकते हैं। यहां सिल्वर बेस रखते हुए छोटे-छोटे नग लगे हैं, जोकि हाथों को रिच लुक देंगे।















