Taskaree Review: ये सीरीज देखने के बाद फ्लाइट और कस्टम से डर लगने लगेगा

taskaree review in hindi

Emraan Hashmi Taskaree Review in Hindi: नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई नई वेब सीरीज ‘Taskaree’ ऑडियंस के बीच तेजी से चर्चा में है। Emraan Hashmi और शरद केलकर स्टारर यह सीरीज कस्टम और स्मगलिंग की उस दुनिया को दिखाती है, जिसे आम लोग बहुत कम जानते हैं। अगर आप फ्लाइट से सफर करते हैं, तो यह सीरीज आपको सोचने पर मजबूर कर देगी।

Emraan Hashmi New Film: क्या है फिल्म की कहानी

Taskaree The Smuggler Web netflix
Taskaree The Smuggler Web netflix ( Source : Social Media )

‘Taskaree’ की कहानी तीन ऐसे कस्टम ऑफिसर्स के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें सस्पेंड कर दिया जाता है। बाद में एक बड़े ऑपरेशन के लिए इन्हें दोबारा डिपार्टमेंट में बुलाया जाता है। इसके बाद सामने आती है स्मगलिंग की एक खतरनाक और चौंकाने वाली दुनिया। सीरीज दिखाती है कि किस तरह तस्कर नए-नए तरीकों से गैरकानूनी सामान फ्लाइट के ज़रिए देश में लाते हैं।

Taskaree The Smuggler Web Netflix: थ्रिल, सस्पेंस और सच्चाई का मेल

Emraan Hashmi Taskaree Review
Emraan Hashmi Taskaree Review ( Source : Social Media )

यह सीरीज पहले सीन से ही दर्शकों को बांध लेती है। कहानी तेजी से आगे बढ़ती है और हर एपिसोड में थ्रिल बना रहता है। कई सीन ऐसे हैं जो हैरान कर देते हैं और बताते हैं कि स्मगलिंग किस हद तक की जा सकती है। कुल 7 एपिसोड वाली यह सीरीज कहीं भी बोर नहीं करती।

Taskaree Review in Hindi: कैसी रही कास्ट की एक्टिंग 

Amruta Khanvilkar
Emraan Hashmi New Film, ( Source : Social Media )

इमरान हाशमी कस्टम ऑफिसर के रोल में काफी असरदार लगे हैं। इसमें कोई ओवर एक्टिंग नहीं है और जरूरत से ज्यादा हीरोपंती नहीं है। शरद केलकर ने भी अपने किरदार में दमदार काम किया है। Nandish Singh Sandhu , Zoya Afroz , Amruta Khanvilkar और बाकी कलाकारों ने भी अपनी भूमिकाओं को ईमानदारी से निभाया है।

Best OTT Watch: किसने की राइटिंग और डायरेक्शन

Emraan Hashmi New Film
Emraan Hashmi New Film ( Source : Social Media )

सीरीज को नीरज पांडे और विपुल के रावल ने लिखा है। इसकी सबसे बड़ी ताकत इसकी मजबूत कहानी है। नीरज पांडे का निर्देशन साफ और इम्प्रेसिव है। उन्होंने किरदारों से ज्यादा कहानी पर ध्यान दिया है, जो सीरीज को और मजबूत बनाता है।

कुल मिलाकर कैसी रहेगी फिल्म

‘Taskaree’ एक दमदार, थ्रिल से भरी और सोचने पर मजबूर करने वाली सीरीज है। अगर आपको क्राइम, थ्रिल और रियलिस्टिक कहानियां पसंद हैं, तो यह सीरीज जरूर देखनी चाहिए। खासकर फ्लाइट से सफर करने वालों के लिए यह सीरीज काफी असर छोड़ती है।

रेटिंग – 3.5 स्टार्स

Read More: Nupur Sanon के रिसेप्शन में ऑनस्क्रीन मम्मी से मिली Shivangi Joshi, Mohsin Khan संग बिताए लम्हें..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।