Singham Again: प्रेग्नेंसी में काम कर रही Deepika Padukone, सेट से तस्वीरें हुई वायरल

Summary :

बॉलीवुड की नामी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं। कुछ समय पहले एक्ट्रेस ने मां बनने की गुड न्यूज शेयर की थी। रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ के सेट से दीपिका पादुकोण की शक्ति शेट्टी के अवतार में तस्वीर वायरल हुई है। फिल्म ‘सिंघम अगेन’ के सेट से एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की फोटोज सामने आई वायरल तस्वीर में शूट के दौरान एक्ट्रेस का बेबी बंप दिख रहा है रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ के सेट से एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की फोटोज सामने आई हैं। प्रेग्नेंसी के साथ-साथ दीपिका काम पर भी पूरा…

बॉलीवुड की नामी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं। कुछ समय पहले एक्ट्रेस ने मां बनने की गुड न्यूज शेयर की थी।
रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ के सेट से दीपिका पादुकोण की शक्ति शेट्टी के अवतार में तस्वीर वायरल हुई है।

  • फिल्म ‘सिंघम अगेन’ के सेट से एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की फोटोज सामने आई
  • वायरल तस्वीर में शूट के दौरान एक्ट्रेस का बेबी बंप दिख रहा है

रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ के सेट से एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की फोटोज सामने आई हैं। प्रेग्नेंसी के साथ-साथ दीपिका काम पर भी पूरा फोकस कर रही हैं। दरअसल, 15 अगस्त के मौके पर रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन रिलीज होने वाली है, जिसके चलते फिल्म के सेट से कई तस्वीरें वायरल हुईं हैं। ऐसे मैं अब प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण की शक्ति शेट्टी के अवतार सेट से तस्वीर वायरल हुई है

फिल्म के सेट से आई एक्ट्रेस की फोटोज

दीपिका पादुकोण इस वायरल तस्वीर में पुलिस की वर्दी में स्टाइलिश और ‘दंबग’ नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को देख फैंस अलग अलग रिएक्शन दे रहे हैं कुछ फैंस यह दावा कर रहे हैं कि शूट के दौरान उनका बेबी बंप दिख रहा है। वहीं यह तस्वीर दीपिका पादुकोण के एक फैन पेज से साझा की गई हैं। प्रेग्नेंसी में भी एक्ट्रेस को काम करता देख फैंस ने उनकी तारीफ की है। बता दें सितंबर में उनके बच्चे का इस दुनिया में आगमन होगा।

‘सिंघम अगेन’ स्टार कास्ट और रिलीज डेट

सिंघम अगेन रोहित शेट्टी की हिट कॉप फ्रेंचाइजी सिंघम का पार्ट होगी। यह मल्टीस्टारर मूवी है जिसमें दीपिका पादुकोण के अलावा अजय देवगन, रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर और अक्षय कुमार हैं। फिल्म 15 अगस्त के मौके पर रिलीज की जाएगी।

Priya Mishra