Sobhita Dhulipala On Critics: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मोस्ट पॉपुलर कपल्स में से एक शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य अपनी शादी के बाद से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। दिसंबर 2024 में शादी के बंधन में बंधे इस कपल ने अगस्त 2024 में सगाई की थी। हालांकि, रिश्ते की ऑफिशियल अनाउंसमेंट से पहले दोनों ने कभी अपने रिश्ते को लेकर पब्लिकली बात नहीं की थी, जबकि लंबे समय तक उनके डेटिंग की खबरें चर्चा का विषय बनी रहीं। इसी बीच अब हाल ही में शोभिता धुलिपाला ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लोगों की बढ़ती दिलचस्पी और उस पर मिलने वाले ध्यान को लेकर खुलकर बात की है।
Sobhita Dhulipala News: ‘मैं अब खुद को पहले से ज्यादा समझती हूं’
View this post on Instagram
एक इंटरव्यू के दौरान जब शोभिता से उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर होने वाली चर्चाओं और उनसे खुद को अलग रखने के बारे में सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि इन अनुभवों ने उन्हें काफी कुछ सिखाया है। उन्होंने कहा कि, ‘हां, थोड़ा बहुत ध्यान तो रहता है, लेकिन लोग जिज्ञासु होते हैं. मैं अपनी जिंदगी जी रही थी और मुझे नहीं पता कि लोग किस तरह की प्रतिक्रिया की उम्मीद कर रहे थे. मैं अपनी लाइफ के उस पॉइंट पर हूं जहां मैं खुद को पहले से ज्यादा अच्छे से जानती हूं और समय के साथ और ज्यादा कॉन्फिडेंट महसूस करती हूं.’
Naga Chaitanya News: ‘सोशल मीडिया का शोर स्थायी नहीं होता’

उन्होंने आगे कहा, ‘आज के समय में हर चीज को लेकर बहुत बातचीत और शोर है, लेकिन यह सब मौसम की तरह है. समाज का भी अपना एक मौसम होता है, जो हमेशा बदलता रहता है. इसे बहुत गंभीरता से नहीं लेना चाहिए क्योंकि यह स्थायी नहीं है. मुझे लगता है कि इंसान को खुद के अंदर स्थिर रहना चाहिए.’
Sobhita Dhulipala On Critics: लंबे समय तक चर्चा में रहा था रिश्ता

गौरतलब है कि नागा चैतन्य की पहली शादी एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु से हुई थी। बाद में दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया। फिर तलाक के कुछ समय बाद नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला के रिश्ते को लेकर चर्चाएं शुरू हुईं। इन अफवाहों को तब और हवा मिली जब दोनों को कई बार एक जैसे वेकेशन और डेस्टिनेशन की तस्वीरें शेयर करते देखा गया। इसके अलावा, दोनों को कई मौकों पर साथ में भी स्पॉट किया गया। हालांकि, शादी और सगाई से पहले दोनों ने अपने रिश्ते पर कभी पब्लिकली कोई बयान नहीं दिया था।
Sobhita Dhulipala & Naga Chaitanya Relation: वर्क फ्रंट पर क्या कर रहे हैं शोभिता और नागा?

अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो शोभिता धुलिपाला जल्द ही तमिल साइंस-फिक्शन और फ्यूचरिस्टिक ड्रामा फिल्म ‘वेट्टुवम’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का निर्देशन पॉपुलर फिल्ममेकर पा. रंजीत ने किया है। वहीं नागा चैतन्य अपनी अपकमिंग फिल्म ‘वृषकर्मा’ को लेकर बिजी हैं। हाल ही में फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया गया था, जिसमें हॉरर, माइथोलॉजी, एडवेंचर और एक्शन का दिलचस्प कॉम्बिनेशन देखने को मिला। इस फिल्म का निर्देशन कार्तिक दंडू कर रहे हैं और दर्शकों के बीच इसे लेकर काफी एक्साइटमेंट भी है।


Download Android App
Download iOS App




