सोनाक्षी सिन्हा अपनी सेल्फी पोस्ट करके एक बार फिर हुई जबरदस्त तरीके से ट्रोल, इस बार की कुछ ऐसी गलती

Summary :

महामारी कोरोना वायरस के बढते कहर को देखते हुए देशभर में 17 मई तक सम्पूर्ण लॉकडाउन लागू किया हुआ है,जिसके चलते सभी सेलेब्स अपने घरों के अंदर कैद हैं।

महामारी कोरोना वायरस के बढते कहर को देखते हुए देशभर में 17 मई तक सम्पूर्ण लॉकडाउन लागू किया हुआ है,जिसके चलते सभी सेलेब्स अपने घरों के अंदर कैद हैं। अब घर रहकर सभी स्टार्स सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव हैं और रोजाना कुछ न कुछ अपने फैन्स के साथ शेयर कर रहे हैं। 
 वैसे इस लिस्ट में सोनाक्षी सिन्हा का नाम भी शामिल है जो लॉकडाउन पीरियड में सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा सक्रिय हैं। ऐसे में एक्ट्रेस ने अपनी एक बेहद खूबसूरत सेल्फी इंस्टाग्राम पर शेयर की लेकिन इसके साथ ही लिखे गए कैप्शन की वजह से सोनाक्षी को फिर एक बार ट्रोलर्स का सामना कर पड़ा। 
 सोनाक्षी को नहीं याद रहा दिन…

सोनाक्षी सिन्हा अक्सर ट्रोलर्स के निशाने पर रहती हैं,जो एक्ट्रेस को कोई मौके ट्रोल करने से बाज नहीं आते,ऐसे में एक बार फिर से ट्रोल्स ने सोनाक्षी सिन्हा अपना निशाना बनाया है। दरअसल हाल ही में सोनाक्षी ने बुधवार को अपने ट्विटर अकाउंट से एक सेल्फी शेयर करते हुए लिखा, ‘संडे सेल्फी क्योंकि अब मुझे याद नहीं है कि आज कौन सा दिन है। कोरोना के समय जिंदगी। लॉकडाउन लाइफ’। जिसके बाद से लोगों ने उन्हें खूब ट्रोल करना शुरू कर दिया।

एक्ट्रेस की तस्वीर सामने आते ही उन्हें ट्रोलर्स ने अपने निशाने पर ले लिया। एक यूजर ने इस कैप्शन को रामायण से जोड़ते हुए कहा, ‘खैर, आप तो रामायण के किरदार भी भूल गई थीं’। वहीं दूसरे ने लिखा, ‘ये रामायण भूलने के बाद अब तारीख भी भूल गई हैं’।
वहीं अन्य यूजर ने लिखा कि ऐसा लग रहा है जैसे यह डिप्रेशन में हैं। शायद सलमान खान ने इन्हें अपने नए गाने में जगह नहीं दी इसलिए, बेचारी। इसके अलावा एक यूजर ने उन्हें कैलेंडर देखने की सलाह भी दी और कहा आज बुधवार है।  
इससे पहले केबीसी के लिए भी हुई ट्रोल 

गौरतलब है कि केबीसी 11 में जब बतौर गेस्ट सोनाक्षी पहुंचीं तब उन्हें ये नहीं पता था कि हनुमान जी किसके लिए संजीवनी बूटी लेकर आए थे। जिसके बाद से ही उनका और रामायण का कुछ गहरा सा नाता जुड़ गया है। जिसके बाद से उन्हें लगातार रामायण का पुनः प्रसारण देखने की सलाह दे रहे हैं।

बता दें कि ‘केबीसी’ के दौरान रामायण से इस सवाल पर सोनाक्षी थोड़ी कन्फ्यूजन हो गई थी जिसका वो जवाब नहीं दे पाई,जिसके बाद उन्हें जमकर ट्रोल किया गया। हालांकि बावजूद इसके सोनाक्षी ने ट्रोल्स को अच्छी तरह हैंडल किया,जबकि उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने भी इस मामले के बाद कहा था कि उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है।

Desk Team