दिग्गज एक्टर और रियल लाइफ हीरो सोनू सूद 30 जुलाई को अपना 48वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। बर्थडे के खास मौके पर न उनके करोड़ों फैंस बल्कि को-स्टार्स भी सोशल मीडिया के जरिए उन्हें जन्मदिन की बधाइयां दे रहे हैं। इस कड़ी में फिल्ममेकर फराह खान ने भी सोनू सूद को बर्थडे विश किया है, लेकिन उनका अंदाज बाकियों से कुछ हटकर है।

फराह ने धुलवाए सोनू सूद से बर्तन…
दरअसल फराह ने सोनू सूद के बर्थडे पर एक स्पेशल वीडियो शेयर करके उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। इस वीडियो में फराह खान और सोनू सूद दोनों ही किचन के अंदर एप्रेन पहने नजर आ रहे हैं। ऐसे में फराह खान एक्टर को कुछ दिखाते हुए कहती हैं कि सोनू आज तेरा बर्थडे है और देख मैंने तेरे लिए कितना पकाया है। सोनू किचन की सिंक में पड़े बेहिसाब बर्तनों की तरफ इशारा करते हुए फराह से कहते हैं कि पका मत अब इसे साफ कौन करेगा बता ना?

इस बात पर फराह खान, सोनू सूद से कहती हैं कि ये बर्तन कौन धोएगा अभी तू ही धोएगा। चल धो। फराह के इतना कहने पर ही सोनू बेचारे हाथ में जूना लेकर कढ़ाई साफ करना शुरू कर देते हैं। सोनू सूद कैमरा की तरफ देखकर कहते हैं कि ये ‘हैप्पी न्यू ईयर’ (फिल्म) से फराह हम सबसे धुलवा रही है। अब सितारों से। इसके बाद फराह खान, सोनू सूद के पास आकर उनके लिए बर्थडे सॉन्ग गाती हैं और बेचारे सोनू बर्तन धोते रह जाते हैं।
फराह ने कैप्शन में लिखा, तुम जानते हो तुम मेरे बेस्ट फ्रेंड हो, जब उसका जन्मदिन उससे बर्तन धोकर मना सकते हैं हैप्पी बर्थडे सोनू। तुम्हारे साथ शूट करके अच्छा लगा। असंभव को करते रहो और ऊंचाइयों तक पहुंचो। लव यू।

मालूम हो फराह खान की फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ में सोनू सूद ने साथ में काम किया था। वहीं बीते दिनों फराह और सोनू सूद एक म्यूजिक वीडियो भी शूट किया है।


Download Android App
Download iOS App



