Shah Rukh Khan और दीपिका को डिफेंड करते हुए फैंस ने शेयर किया फेक पोस्ट, Dhurandhar 2 पर आखिर क्यों चुप हैं ये स्टार्स

SRK Fake Post On Dhurandhar 2

SRK Fake Post On Dhurandhar 2: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर: द रिवेंज ने रिलीज के चार दिनों में ही बॉक्स ऑफिस की जो फाड़ के रखी है, वो बेहद ही कम फिल्में कर पाती हैं. लेकिन सोशल मीडिया पर एक नई बहस छिड़ गई है कि आखिर इस फिल्म पर कई सेलेब्स अपना रिएक्शन क्यों नहीं दे रहे हैं. खास तौर पर बॉलीवुड के खान्स, जैसे कि सलमान, शाहरुख और आमिर. लेकिन इस सवाल के चलते अब शाहरूख खान का एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें वो धुरंधर की तारीफ करते दिखाई दे रहे हैं. लेकिन क्या सच में शाहरुख खान ने अपनी इंस्टा स्टोरी में ये पोस्ट शेयर किया है, इसका हम खुलासा करने वाले हैं.

SRK Fake Post On Dhurandhar: शाहरूख खान का फेक पोस्ट वायरल

SRK Fake Post On Dhurandhar
SRK Fake Post On Dhurandhar (Source: Social Media)

दरअसल धुरंधर 2 के रिलीज होने के बाद से अब तक फिल्म के बारे में शाहरुख ने कोई पोस्ट नहीं किया था, जिससे नेटिजन्स नाराज हो गए थे. कई यूजर्स सवाल उठा रहे थे कि आखिर इतने बड़े सुपरस्टार होने के बावजूद भी शाहरुख अपने जूनियर्स को सपोर्ट क्यों नहीं कर रहे हैं? ऐसे में उनकी ओर से एक फेक इंस्टा स्टोरी की फोटो तेजी से वायरल हो रही है, जो कि उनके किसी फैन ने शेयर की है.

मतलब अब हालात ऐसे हो गए हैं कि शाहरुख को डिफेंड करने के लिए उनके फैंस को फेक पोस्ट का सहारा लेना पड़ रहा है और सिर्फ शाहरुख ही नहीं बल्कि रणवीर सिंह की वाइफ दीपिका पादुकोण का भी एक फेक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने पति की तारीफ करती दिखाई दे रही है.

SRK Fake Post On Dhurandhar: दीपिका का फेक पोस्ट भी हुआ वायरल 

SRK Fake Post On Dhurandhar
SRK Fake Post On Dhurandhar (Source: Social Media)

दरअसल दीपिका पादुकोण हाल ही में कुछ प्राइवेट इवेंट्स में नजर आईं थी, लेकिन उन्होनें एक भी बार धुरंधर को लेकर कोई भी बयान नहीं दिया. ऐसे में नेटिजन्स ये सवाल उठा रहे थे कि पत्नी होने के नाते आखिर दीपिका ने अपने पति रणवीर की इस बड़ी सफलता पर चुप्पी क्यों साध रखी है? और शायद इसी वजह से दीपिका को डिफेंड करने के लिए उनके नाम से भई फेक पोस्ट वायरल किया जा रहा है. लेकिन फैंस को ये बात समझ में नहीं आ पा रही है कि आखिर दीपिका हो या शाहरुख वो धुरंधर से इतना क्यों जल रहे हैं कि वो अपनी ओर से एक पोस्ट भी नहीं कर पा रहे.

अब इसकी वजह जलन है या फिर कुछ और ये तो खुद एक्टर्स ही बता सकते हैं. फिलहाल अगर हम फिल्म की बात करें तो फिल्म 19 मार्च 2026 को रिलीज हुई थी, जिसमें पेड प्रीव्यू 18 मार्च से शुरू हुए थे. धुरंधर 2 ने रिलीज के सिर्फ चार दिनों में दुनियाभर में 691.32 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर के सनसनी मचा दी है.

Read More: Dhurandhar 2 पर दिए बयान को लेकर बुरी फंसी Radhika Apte, एक्ट्रेस की सरेआम खुली पोल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।