बॉलीवुड सुपरस्टार सुनील शेट्टी आज लाखों दिलों पर राज करते हैं। 90 के दशक में एक्टर ने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया, जिसमें एक्शन रोमांटिक और कॉमेडी फिल्में शामिल हैं। फिलहाल अब सुनील शेट्टी ने लंबे वक्त से फिल्मों से दूरी बनाई हुई है। लेकिन, अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर वह अक्सर सुर्खियों में बने रहते है। हाल ही में सुनील शेट्टी टीवी रियलिटी शो ‘सुपर डांसर चैप्टर 4’ में पहुंचे और यहां उन्होंने कंटेस्टेंट्स के जमकर मस्ती की। इस दौरान उन्होंने प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर भी कई बातें कीं।

काम को लेकर कही ऐसी बात
फिल्म इंडस्ट्री में करीब तीन दशक से ज्यादा समय बिता चुके सुनील शेट्टी ने बताया की अगर आप बॉलीवुड इंडस्ट्री का हिस्सा है तो परिवार के लिए समय निकालना बहुत मुश्किल है। क्योंकि आपके पास इतना काम होता है कि परिवार के साथ समय नहीं बिता पाते हैं।
सुनील शेट्टी ने शो में कंटेस्टेंट्स का परफॉर्मेंस देखकर उनकी खूब सराहना करते हुए कहा, आपके परफॉर्मेंस ने बहुत सारी यादों को ताजा कर दिया, यह बेहद उम्दा है। यकीन नहीं आता कि हमें एक साथ हुए शायद करीब 40 साल हो गए हैं। नौ साल एक-दूसरे को देखते हुए और इस बार 30 साल शादी के हो गए। अपनी फैमिली लाइफ को इस इंडस्ट्री में रहकर बैलेंस करना और काम करना काफी मुश्किल हो जाता है, लेकिन यह नामुमकिन नहीं है। अगर आपके पास एक ऐसा पार्टनर हो, जो स्ट्रॉन्ग हो और जिसका आप पर सौ फीसदी विश्वास हो। माना को मेरा सलाम।
बता दें, सालों बाद एक मंच पर सुनील शेट्टी और शिल्पा को देखकर खुशी मारे झूम उठी। ऐसे में शिल्पा और सुनील एक बार फिर फिल्म ‘धड़कन’ का एक सीन रिक्रिएट किया। दोनों ने ‘दिल ने ये कहा है दिल से’ गाने पर गजब के मूव्स। अब दोनों स्टार का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।


Download Android App
Download iOS App



