मनोज बाजपेयी को सुनील पाल ने बताया था ‘गिरा हुआ आदमी’, अब एक्टर ने दिया अपना करारा जवाब

Summary :

मनोज बाजपेयी जिनकी एक्टिंग की सब तारीफ करते नहीं थकते हैं, उन्हें लेकर कॉमेडियन सुनील पाल ने गलत कमेंट्स किए। हालांकि एक्टर ने इस पर कॉमेडियन को अपना जवाब दे दिया है।

सुनील पाल इन दिनों अपनी कॉमेडियन से ज्यादा अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं। पहले डॉक्टर्स को लेकर उन्होंने टिप्पणी की और अब बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी को लेकर उन्होंने अजीब बयान दे डाला। पोर्नोग्राफी केस पर राज कुंद्रा पर अपनी राय रखते हुए उन्होंने एक्टर पर निशाना साध दिया और उन्हें ‘बदतमीज’ और ‘गिरा हुआ आदमी’ बताया। सुनील पाल के ये विचार जानने के बाद अब मनोज ने सुनील के इस कमेंट पर अपना रिएक्शन दिया है। मनोज पहले तो सुनील के कमेंट पर थोड़ी देर तक हंसे और फिर उन्होंने कहा कि वह समझ सकते हैं कि लोगों के पास काम नहीं है और ऐसे में क्या हाल होता है।


मनोज ने दिए इंटरव्यू में कहा, ‘मैं समझ सकता हूं लोगों के पास काम नहीं है। मैं इस बात को अच्छे से समझ सकता हूं। मैंने भी ऐसी सिचुएशन देखी है। लेकिन ऐसी सिचुएशन में लोगों को ध्यान लगाना चाहिए’। 



सुनील ने कहा था, ‘मनोज बाजपेयी कितना ही बड़ा एक्टर होगा, कितने ही बड़ी अवॉर्ड्स मिले पर उससे ज्यादा बदतमीज और गिरा हुआ आदमी मैंने नहीं देखा’। उन्होंने कहा कि भले ही उन्हें देश का कितना भी बड़ा अवॉर्ड मिला हो, लेकिन वह पॉर्न जैसा कंटेंट बनाते हैं। 


सुनील पाल ने मनोज बाजपेयी की फिल्म द फैमिली मैन की तुलना पोर्न से की थी। उन्होंने कहा था कि मनोज को देश का बड़ा सम्मान मिला है लेकिन वह ‘पोर्न’ जैसे कंटेट में शामिल हैं। सुनील ने कहा था कि मनोज को देश का बड़ा सम्मान मिला है लेकिन वह ‘पोर्न’ जैसे कंटेट में शामिल है। उन्होंने ‘द फैमिली फैन’ की आलोचना करते हुए कहा कि ये सारी चीजें जो हैं उन्हें बंद होनी चाहिए। ये भी एक पोर्न है। पोर्न सिर्फ दिखाने का नहीं होता, विचारों का भी पोर्न होता है। 


Desk Team