बॉलीवुड में सनी लियॉन की फ़िल्में भले ही ज्यादा जा चले पर उनके चाहने वालों की कोई कमी नहीं है और उन्हें भी सुर्ख़ियों में रहना खूब आता है। एक पोर्नस्टार से बॉलीवुड अभिनेत्री बनने के सफर के बारे में तो आपने काफी सुना और पढ़ा होगा पर एक साधारण से गांव की लड़की करनजीत किस तरफ पोर्न स्टार सनी लियॉन बन गयी इसके पीछे भी एक दिलचस्प कहानी है। उनके ऊपर बायोपिक बन रही है जिसका ट्रेलर रिलीज़ कर दिया गया है ।
https://www.instagram.com/p/BkzMbm-HROA/?taken-by=sunnyleone
उनके चाहने वाले ये जरूर जानना चाहेंगे इसलिए सनी ने ये जानकारी शेयर की और बताया की उनके ऊपर फिल्म बनने जा रही है जिसमे सनी के जीवन से जुडी वो तमाम बातें है।
सनी लियॉन की आत्मकथा
Why did I move from Canada?
Why did I pick “#Sunny” as my name?
What was my life like?Find out more about the woman behind Sunny and my life from #KarenjitToSunny, in my biopic, coming soon to @ZEE5India#SunnyLeone #ZEE5Originals pic.twitter.com/cfPxADGNp7
— Sunny Leone (@SunnyLeone) March 6, 2018
इस फिल्म में उनकी जिंदगी की सभी खट्टी मीठी यादें है और उनके बचपन से लेकर अब माँ बनने तक की पूरी कहानी है। सनी लियोनी के पिता पंजाबी थे तो उनकी मां हिमाचल प्रदेश के सिरमौर की रहने वाली थीं। यही वजह है कि मां-बाप ने उनका नाम करनजीत कौर वोहरा रखा था।

https://www.instagram.com/p/BjFZ5U6BRHN/?taken-by=sunnyleone
आम स्कूल में की पढ़ाई
सनी उर्फ करनजीत कौर वोहरा की स्कूल की पढ़ाई किसी पब्लिक स्कूल में ना होकर एक आम कैथलिक स्कूल में हुई। स्कूली पढ़ाई के बाद उन्होंने नर्सिंग की पढ़ाई की। उन्होंने 1999 में हाई स्कूल से डिग्री हासिल की और कॉलेज में एडमिशन लिया। बदले हालात और माहौल के बीच एक दिन अचानक करनजीत कौर वोहरा एक अडल्ट स्टार सनी लियोनी में तब्दील हो गई। करनजीत कौर ने साल 2002 में पोर्न इंडस्ट्री में अपना पहला कदम रखा था।
करनजीत कौर कैसे बनी सनी लियोनी
सनी ने पोर्न इंडस्ट्री में अपना पहला कदम रखने से पहले अपनी पहली जॉब 19 साल की उम्र में शुरू कर दी थी। पॉकेट मनी के लिए उन्होंने एक जर्मन बेकरी में वेट्रेस का काम किया था। उसके बाद उन्होंने एक टेक्स एंड रिटायरमेंट फर्म में भी काम किया था। जिन दिनों करनजीत कौर बाल चिकित्सा नर्स बनने की पढ़ाई कर रही थी, उसी दौरान उनकी एक दोस्त ने उन्हें मॉडलिंग करने की सलाह दी और लैड्स मैग्जीन के एक फोटोग्राफर से उनकी मुलाकात भी करवाई थी। यही वो वक्त था जिसके बाद करनजीत कौर वोहरा की जिंदगी अचानक बदल गई और वो करनजीत कौर से सनी लियोनी बन गई थी।
पोर्न फिल्मों से हुई करियर की शुरुआत
पोर्न फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत में सनी ने पेंटहाउस नाम की एडल्ट मैग्जीन के लिए पोज दिए थे और इसके बाद उनके पास नए प्रस्तावों की बहार लग गई। सनी लियोनी को भी मैग्जीन के लिए न्यूड पोज देने में काफी स्कोप नजर आया, क्योंकि इसमें पैसे के अलावा देश-विदेश घूमने के अवसर भी बहुत थे और शायद यही वजह थी कि उन्होनें पोर्न फिल्मों की दुनिया में अपने कदम आगे बढ़ा दिए।

बॉलीवुड की राह बनी चुनौती
साक्षात्कार के दौरान सनी ने कहा था कि अमेरिका की जिस पोर्न फिल्म इंडस्ट्री में उन्होंने काम किया है वहां पोर्न फिल्मों में काम करने वाले कलाकारों को एडल्ट स्टार का दर्जा मिलता है। फिल्मों में अच्छे अभिनय के लिए उन्हें अवॉर्ड भी दिए जाते हैं,लेकिन भारत जैसे देशों में ऐसी फिल्मों को इज्जत की नजर से नहीं देखा जाता है।



देखिये सनी लियॉन की बायोपिक का ट्रेलर


Download Android App
Download iOS App
करनजीत कौर कैसे बनी सनी लियोनी
पोर्न फिल्मों से हुई करियर की शुरुआत
बॉलीवुड की राह बनी चुनौती


