स्वरा भास्कर अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियां बटोरती रहती हैं। या यूं कहे स्वरा सोशल मीडिया पर ट्रोल्स की फेवरेट हैं। दरअसल एक्ट्रेस कुछ-कुछ ऐसी बातों से इत्तेफाक रखती हैं कि लोग उन्हें किसी भी बात के लिए ट्रोल करने से बाज नहीं आते हैं। इस बार स्वरा भास्कर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें की वजह से चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

अपनी इन नई तस्वीरों में स्वरा ने अपना वेस्टर्न लुक फ्लॉन्ट किया है। हालांकि लोगों को स्वरा का ये फैशन पल्ले नहीं पड़ा है और उनके मुताबिक एक्ट्रेस ने उल्टा कोट पहन लिया है। जिसके बाद स्वरा को जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

एक्ट्रेस ने पोस्ट की ऐसी तस्वीर
हाल ही में स्वरा भास्कर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। अपनी इन तस्वीरों के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा है-लोग कहते हैं, जब आप पावरफुल होते हैं तो आप जो चाहें कर सकते हैं… हमने फिर भी कर ही लिया जैसे ब्लेजर को ड्रेस में बदलना।
ऐसे में एक्ट्रेस की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी है। स्वरा की तस्वीरों पर एक यूजर का कॉमेंट है ‘एक पकिया जल्दी आ, इसकी मुंडी अलटी-पलटी हो गई है। दूसरे यूजर ने लिखा ‘कुछ तो गड़बड़ है दया, डिजाइनर सटकेला है, बदलो उसे।’ वहीं तीसरे यूजर ने लिखा इस पर रणवीर सिंह का नशा चढ़ गया है’, कोट तो सीधा कर लेती। ट्रोल्स के अलावा लोगों ने स्वरा के लुक की तारीफ भी की है। एक ने लिखा है, आज बड़े सोणे लग रे हो आप।




अवॉर्ड सेरेमनी के लिए ऐसा था एक्ट्रेस का लुक
बता दें, स्वरा भास्कर इन दिनों पुणे में हैं जहां वह अवॉर्ड अवॉर्ड सेरेमनी के लिए पहुंची है और इसी के लिए उन्होंने अपना लुक शेयर किया था। स्वरा ब्लैक ओवरसाइज्ड ब्लेजर और शॉर्ट्स पहने हैं। ब्लैक बूट्स उनके लुक को कम्प्लीट कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



