बिग बॉस 15 का खिताब अपने नाम कर चुकीं नागिन फेम तेजस्वी प्रकाश इन दिनों अपने शो को लेकर जमकर सुर्खियां बटोर रही हैं। कभी एक्ट्रेस अपने शो कि वजह से तो कभी करण कुंद्रा संग रिलेशनशिप को लेकर चर्चा का विषय बनी रही हैं। खैर, उनकी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ में कुछ भी हो लेकिन एक्ट्रेस फैंस से जुड़े रहना का एक मौका खाली नहीं जाने देती हैं। दरअसल, तेजस्वी सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और अक्सर फैंस को वो अपडेट रखती हैं।

हाल ही में एक बार फिर तेजस्वी ने अपनी नई तस्वीरें फैंस के साथ पोस्ट कर उन्हें ट्रीट दी है। जी हां, एक्ट्रेस अब अपने लेटेस्ट फोटोशूट कि वजह से जमकर सुर्खियां बटोर रही है। खास बात इस फोटोशूट में तेजस्वी बेहद हॉट दिखाई दे रही हैं।

अभिनेत्री ने पोस्ट की तस्वीरें
तेजस्वी प्रकाश ने अपने आधिकारिक इंस्टग्राम हैंडल पर अपनी कुछ बेहद ग्लैमरस तस्वीरें साझा की हैं। फोटो में वह बाला की हॉट दिख रही हैं। इन फोटोज में एक्ट्रेस ब्रालेस होकर कोट पैंट पहना हुआ है। वहीं उनके बाल पूरी तरह से चिपके नजर आ रहे हैं। उनका ये ऑल ब्लैक लुक फैंस को पूरी तरह से दीवाना बना रहा है। बता दें, तेजस्वी का ये फोटोशूट Grazia Awards के दौरान का है, जिसमें उन्होंने शिरकत की थी।
अपनी इन खूबसूरत तस्वीरों को शेयर कर एक्ट्रेस ने इसके कैप्शन में लिखा, ताज के लिए कभी भी चिंता नहीं की। हमेशा तलवार को ही पसंद किया है। वहीं एक्ट्रेस की इन तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार लुटाते दिख रहे हैं। साथ ही फैंस कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

इतना ही नहीं तेजस्वी की इन तस्वीरों को सेलेब्स का भी खूब प्यार मिल रहा है। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान ने भी तेजस्वी की नई पोस्ट को लाइक किया है।


Download Android App
Download iOS App



