दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह आाखिरकार लंबे इंतजार के बाद अब शादी के बंधन में बंध गए हैं। दीपिका-रणवीर की शादी कल इटली के लेक कोमो में कोंकणी रीति-रिवाज से हुई है। इस भव्य शादी समारोह की पहली तस्वीर भी सामने आ गई है। तस्वीरों में देखा गया दूल्हा बने रणवीर सिंह बारातियों के साथ पानी के रास्ते सी-प्लेन के जरिए बारात लेकर पहुंचे। बारातियों के स्वागत में जमकर आतिशबाजी की गई। रंग-बिरंगी आतिशबाजी ने आसमान से लेकर पानी में अपनी सुंदर छटाएं बिखेरीं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरों में नहीं आया दीपिका-रणवीर का स्पष्ट लुक
सोशल मीडिया पर वाइरल हुई तस्वीरों में साफ है कि दीपिका और रणवीर ने व्हाइट कलर की ड्रेस पहनी है। दोनों की शादी अभी कोंकणी रीति रिवाज से संपन्न हुई है। शादी की कुछ तसवीरें हमारे हाथ लगी है जिसमें परिवार के सदस्य और कुछ स्टार्स के फोटोज़ नजर आ रहे हैं।
इन तसवीरें से साफ है कि दीपिका और रणवीर ने अपनी शादी के लिए खूबसूरत जगह को चुना है। दीपिका-रणवीर का लुक स्पष्ट नजर आए। खास बात यह है कि कपल की शादी में परिवार के लोगों भी तस्वीर लेने की इजाजत नहीं थी। चर्चा है कि किसी खास वजह से दीपिका-रणवीर ने अपनी शादी में तस्वीरों को लेकर हाई-सिक्योरिटी का इंतजाम किया था।
बता दें की शादी के लिए चुनिंदा मेहमानों को ही न्यौते भेजे गये थे। जो बात सबसे अहम है, वो ये कि मेहमानों के लिए क्या करें-क्या ना करें की लिस्ट भी तैयार की गयी थी जिससे जोड़े की निजता में कोई खलल ना पड़े।
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया था कि मेहमानों को मोबाइल फोन से तस्वीरें लेने की भी अनुमति नहीं होगी ताकि तस्वीरें कहीं लीक ना हों। यही वजह है कि अभी तक दोनों की शादी की एक भी तस्वीर सोशल मीडिया में नहीं आ सकी है।
बता दें की डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए इटली जाने से पहले दीपिका और रणवीर ने अपने-अपने घर पर शादी से जुड़ी रस्में निभायीं। दो नवंबर को दीपिका के बेंगलुरु स्थित घर पर पूजा थी।
जबकि इसके दो दिन बाद मुंबई में रणवीर की हल्दी की रस्म हुई। निजी शादी समारोह के बाद यह दीपिका और रणवीर 21 नवंबर को बेंगलुरु में और 28 नवंबर को मुंबई में रिसेप्शन पार्टी देंगे।


Download Android App
Download iOS App










