The Kerala Story 2 के सिर पर मंडराया खतरा, अब रिलीज नहीं होगी फिल्म

The Kerala Story Release Postponed

The Kerala Story Release Postponed: फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ को लेकर विवाद अब इतना बढ़ गया है कि मामला कोर्ट तक पहुंच गया है. सीक्वल ‘द केरल स्टोरी 2 – गोज बियॉन्ड’ की रिलीज पर केरल हाई कोर्ट ने अंतरिम रोक लगा दी है. जस्टिस बेचू कुरियन थॉमस की पीठ ने फिल्म के सेंसर बोर्ड (CBFC) सर्टिफिकेशन को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए यह सख्त निर्देश दिया है.

अदालत ने सुनवाई में ये कहा कि पहली नजर में ऐसा लगता है कि फिल्म को प्रमाणपत्र देते समय केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने उचित गंभीरता और विवेक का परिचय नहीं दिया है. कोर्ट ने सीधे तौर पर सेंसर बोर्ड के काम पर सवाल खड़े किए और उन्हें दोबारा फिल्म को परखने के लिए निर्देश दिया.

The Kerala Story 2 Release Date: केरल की छवि और सांप्रदायिक सौहार्द का मुद्दा

The Kerala Story Release Postponed
The Kerala Story Release Postponed (Source: Social Media)

अदालत में दायर याचिकाओं (श्रीदेव नंबूदरी और फ्रेडी वी फ्रांसिस द्वारा) में फिल्म के टाइटल और इसकी कहानी पर गंभीर आपत्ति जताई गई है. याचिकाकर्ताओं का कहना है कि फिल्म का टाइटल और कहानी केरल राज्य की छवि को दुनियाभर में बदनाम करती है. साथ ही, ये भी कहा गया है कि फिल्म के अंदर दिखाई गई चीजें राज्य की अंदरूनी ताकत को बिगाड़ सकती है. जस्टिस थॉमस ने इन चिंताओं को ‘वास्तविक’ मानते हुए कहा कि जब तक इस पर बहस पूरी नहीं हो जाती, तब तक फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं रिलीज किया जाना चाहिए.

High court on The Kerala Story 2: सेंसर बोर्ड को दो हफ्ते का अल्टीमेटम

The Kerala Story Release Postponed
The Kerala Story Release Postponed (Source: Social Media)

कोर्ट ने याचिकाओं को स्वीकार करते हुए CBFC को आदेश दिया है कि वो याचिकाकर्ताओं के उठाए गए सवालों और फिल्म के कंटेंट पर नए सिरे से विचार करें. अदालत ने बोर्ड को दो हफ्ते के अंदर इस मामले पर अंतिम फैसला लेने का निर्देश दिया है. जब तक CBFC का फैसला नहीं आता, फिल्म की रिलीज पर रोक जारी रहेगी. हालांकि, अदालत ने वकील अतुल रॉय द्वारा दायर एक दूसरी रिट याचिका को सुनवाई योग्य न मानते हुए खारिज कर दिया है.

The Kerala Story Release Postponed: निर्माताओं की दलीलें खारिज

The Kerala Story Release Postponed
The Kerala Story Release Postponed (Source: Social Media)

सुनवाई के दौरान फिल्म के निर्माताओं ने याचिकाओं का पुरजोर विरोध किया. उन्होंने तर्क दिया कि याचिकाकर्ताओं की शिकायतें ‘सार्वजनिक प्रकृति’ की हैं और इससे किसी को पर्सनल कानूनी नुकसान नहीं हो रहा है. मेकर्स ने याचिकाकर्ताओं के अधिकारों पर भी सवाल उठाए. हालांकि अदालत ने इन दलीलों को दरकिनार करते हुए अतिरिक्त दस्तावेजों को रिकॉर्ड पर लेने की अनुमति दी है और विरोधियों की आपत्तियों को खारिज कर दिया.

ये फैसला फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2‘ की टीम के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है. क्योंकि मेकर्स को अब लोगों के विरोध के बाद कानून से भी लड़ाई करनी होगी. वहीं सबकी निगाहें भी सेंसर बोर्ड के नए डिसिज़न पर टिकी हुई है और दो हफ्ते बाद आने वाला कोर्ट के अंतिम फैसला भी इस केस में काफी मायने रखता है.

Read More: Rashmika और Vijay के शादी की रस्में शुरू, देखें सामने आई कुछ मजेदार तस्वीरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।