Bollywood के यह मशहूर अभिनेता खुद करते हैं खतरनाक एक्शन और सबसे ताकतवर एक्टर्स हैं

Summary :

Bollywood में आजकल ऐसी बहुत सी फिल्में बन रही हैं जो एक्शन और फाइट से भरपूर होती हैं। लेकिन पहले के समय में ज्यादा मार-धाड़ की फिल्में नहीं बनती थी। बॉलीवुड में पुराने समय में हीरो बहुत

Bollywood में आजकल ऐसी बहुत सी फिल्में बन रही हैं जो एक्शन और फाइट से भरपूर होती हैं। लेकिन पहले के समय में ज्यादा मार-धाड़ की फिल्में नहीं बनती थी। बॉलीवुड में पुराने समय में हीरो बहुत ही सिंपल से हुआ करते थे। इसके अलावा उस दौर की फिल्में भी बहुत सिंपल हुआ करती थीं।

Bollywood actors

लेकिन आजकल का दौर बहुत ही बदल चुका है। समय के साथ फिल्मों में अब एक्शन की भरमार बहुत ज्यादा हो गई है। अब के समय में ज्यादातर फिल्में एक्शन से भरपूर होती हैं। इन फिल्मों के दीवाने लाखों करोड़ों लोग हैं। इन फिल्मों को लोगों का बहुत प्यार मिलता है।

Bollywood films

Bollywood इंडस्ट्री के ऐसे बहुत से अभिनेता हैं जिन्होंने अपने शानदार एक्शन से लाखों लोगों को दीवाना किया है। इन अभिनेताओं के एक्शन के लोग काफी दीवाने हैं। आज हम आपको बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे ज्यादा एक्शन करने वाले ताकतवर अभिनेताओं के बारे में बताने जा रहे हैं।

Bollywood actors

1. विद्युत जामवाल

Bollywood के मशहूर अभिनेता विद्युत जामवाल का नाम दुनिया के टॉप मार्शल आर्टिस्ट में लिया जाता है। विद्युत का नाम बॉलीवुड के सबसे ताकतवर अभिनेताओं में लिया जाता है। विद्युत की सारी ही फिल्मों में बहुत जबरदस्त और धमाकेदार स्टंट होते हैं। और वह अपनी फिल्मों में ज्यादातर स्टंट खुद ही करते हैं।

2. सनी देओल

Bollywood के दमदार अभिनेता सनी देओल को तो आप सब जानते ही हैं। सनी देओल ने अपनी हर फिल्म में अपनी ताकत का सबूत दिया है। सनी देओल अपनी निजी जिंदगी में भी इस ताकत का इस्तेमाल करते हैं। ऐसा बताया जाता है कि एक बार सनी देओल को अपनी फिल्म के सेट पर बहुत तेज गुस्सा आया था जिसकी वजह से उन्होंने अपनी एक उंगली की वजह से गुस्से में जींस फाड़ दी थी।

3. अक्षय कुमार

Bollywood के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार को किसी भी पहचान की जरूर त नहीं है। अक्षय ने बॉलीवुड में एक से एक धमाकेदार फिल्मों में काम किया हुआ है। अक्षय कुमार को स्टंट और एक्शन का गुरु माना जाता है। अक्षय अपनी हर फिल्म में धमाकेदार एक्शन और स्टंट करते हुए नजर आते हैं।

4. टाइगर श्रॉफ

Bollywood के मशहूर अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ को आपने फिल्म बागी में जबरदस्त एक्शन करते हुए देखा था। इस फिल्म में टाइगर ने बहुत खतरनाक स्टंट भी किए थे। इसके साथ ही टाइगर ने अपनी निजी जिंदगी में भी ऐसे ही खतरनाक स्टंट किए हैं।

5. जॉन अब्राहम

Bollywood के मशहूर अभिनेता जॉन अब्राहम का नाम दिग्गज अभिनेता की लिस्ट में लिया जाता है। जॉन अब्राहम को आपने ज्यादातर फिल्मों में एक्शन और खतरनाक स्टंट करते हुए जरूर देखा होगा। जॉन अब्राहम का कहना है कि उन्हें फिल्मों में खतरनाक स्टंट करना बहुत अच्छा लगता है। जॉन ने अपनी एक फिल्म में अपने कंधे पर पूरी बाइक उठा ली थी।

Desk Team