Single Mom की वजह से नहीं मिल रहा इस Actress को घर, Owner पूछते हैं ये सवाल

Summary :

TV Actress Charu Asopa: छोटे पर्दे के अभिनेत्री चारु आसोपा ने कहा कि वह सेट पर मीटिंग के बाद निराश होकर लौटी थी उन्होंने कहा मेरा दिल टूट गया था और मैं सेट पर रोई थी। एक्ट्रेस चारु आसोपा ने बताई दिल की बात टीवी एक्ट्रेस चारु आसोपा इन दिनों अपने नए वेब शो जोहरी के प्रमोशन में बिजी है। इसी बीच उन्होंने एक खुलासा किया है कि वह एक सिंगल मदर है। इसलिए उन्हें मुंबई में किराए पर घर नहीं मिल रहा है। वहीं हाल ही के इंटरव्यू में चारों ने कहा कि उन्हें कुछ ही दिनों में अपना…

TV Actress Charu Asopa

TV Actress Charu Asopa: छोटे पर्दे के अभिनेत्री चारु आसोपा ने कहा कि वह सेट पर मीटिंग के बाद निराश होकर लौटी थी उन्होंने कहा मेरा दिल टूट गया था और मैं सेट पर रोई थी।

TV Actress Charu Asopa

एक्ट्रेस चारु आसोपा ने बताई दिल की बात

टीवी एक्ट्रेस चारु आसोपा इन दिनों अपने नए वेब शो जोहरी के प्रमोशन में बिजी है। इसी बीच उन्होंने एक खुलासा किया है कि वह एक सिंगल मदर है। इसलिए उन्हें मुंबई में किराए पर घर नहीं मिल रहा है। वहीं हाल ही के इंटरव्यू में चारों ने कहा कि उन्हें कुछ ही दिनों में अपना मौजूद घर छोड़ना होगा। हालांकि उन्हें अभी तक नया घर नहीं मिल पाया है।

TV Actress Charu Asopa

घर न मिलने पर परेशान दिखी चारु असोपा

बातचीत के दौरान चारु ने बताया कि वह शो के सेट के करीब रहना चाहती है। ताकि वह अपनी बेटी के आसपास रह सके और कम से कम उसके करीब रह सकूं। आगे चारु बताती हैं कि मेरे दिमाग में एक बिल्डिंग थी। जहां मैं एक घर लेने की कोशिश कर रही थी क्योंकि उसके अंदर एक प्ले स्कूल था। बेटी को वहां एडमिशन मिल जाता तो मैं कॉम्प्लेक्स के अंदर ही सेफ रहती लेकिन मुझे वहां घर नहीं मिला।

TV Actress Charu Asopa

चारु ने बताया फ्लैट न मिलने का कारण

आगे वह बताती है कि एक्ट्रेस को फ्लैट देने से इनकार कर दिया गया था। क्योंकि उनके परिवार में कोई पुरुष नहीं है। चारु ने कहा, “मुझसे पूछा गया कि कौन-कौन रहेगा और मैंने उन्हें बताया कि मेरी बेटी, दोनों नौकरानियां मेरे साथ घर में रहेंगे। लेकिन उन्होंने मुझे साफ कहा कि ‘आपके घर में कोई मर्द तो नहीं है ना।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Charu Asopa (@asopacharu)

Courtesy ; वायरल वीडियो इंस्टाग्राम पर @asopacharu नाम के अकाउंट से शेयर किया गया

चारु आसोपा की 2019 में राजीव सेन के साथ हुई थी शादी

‘कैसा है ये रिश्ता अनजाना’ की एक्ट्रेस चारु ने कहा कि वह सेट पर मीटिंग के बाद निराश होकर लौटी। उन्होंने कहा मेरा दिल टूट गया था और मैं सेट पर रोई थी। बता दें चारु अपनी बेटी की जियान की सिंगल मदर है। एक्ट्रेस ने 2019 में राजीव सेन के साथ शादी की थी। लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही उनके तलाक की खबर आने लगी। वह हाल ही में अलग हो गए हैं। फिलहाल चारु आसोपा ने यह रिश्ता क्या कहलाता है, बड़े अच्छे लगते हैं, बालवीर, दिया और बाती हम, मेरे अंगने में, देवों के देव महादेव जैसे कई पॉपुलर टीवी शो का हिस्सा रही हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team