पाकिस्तानी गायक आतिफ असलम सात साल के लंबे अंतराल के बाद बॉलीवुड में वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अब जल्द ही एक बार फिर बॉलीवुड में कमाल के सिंगर की आवाज गूंजने के लिए तैयार है। एक से बढ़कर एक गाने से लोगों का दिल जीतने वाले आतिफ असलम एक बार फिर लोगों के दिलों की धड़कन बढ़ाते नजर आएंगे। ‘दिल दियां गल्लां’ गायक अब एक फिल्म के लिए गाना गाने वाले हैं, जिसमें अध्ययन सुमन और दिविता राय मुख्य भूमिका में होंगे।
- पाकिस्तानी गायक आतिफ असलम सात साल के लंबे अंतराल के बाद बॉलीवुड में वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं
- ‘दिल दियां गल्लां’ गायक अब एक फिल्म के लिए गाना गाने वाले हैं
बॉलीवुड में हो रही आतिफ असलम की वापसी
बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड की एक रिपोर्ट के अनुसार, आतिफ असल ने ‘लव स्टोरी ऑफ नाइनटीज’ की टीम के साथ कोलेबोरेशन किया है। अमित कसारिया इस फिल्म को बना रहे हैं। साल 2016 में उरी आतंकी हमले के बाद से ही पाकिस्तानी कलाकारों को भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में काम करने से प्रतिबंधित कर दिया गया था। निर्माता और वितरक हरेश सांगानी और धर्मेश सांगानी ने आतिफ असलम के साथ काम करने के उत्साह को साझा करते हुए कहा, ‘7-8 साल बाद वापसी करना आतिफ असलम के लिए बहुत आश्वस्त करने वाली बात है। हम बहुत खुश हैं क्योंकि उन्होंने हमारी फिल्म ‘लव स्टोरी ऑफ 90s’ में पहला गाना गाया है। इस खबर को जानने के बाद आतिफ असलम के फैंस बेहद रोमांचित होंगे। वह हमारी फिल्म के जरिए बॉलीवुड में वापसी करने जा रहे हैं।’
View this post on Instagram
फैंस की बढ़ीं उम्मीदें
फिल्म के निर्माताओं ने यह भी खुलासा किया कि गायक ने उनकी फिल्म में सिर्फ एक गाना गाया है। फिल्म के शीर्षक से मेल खाते हुए इस गाने को एक रोमांटिक नंबर माना जा रहा है। फैंस की उम्मीद अब बढ़ रही है। लोगों को लग रहा है कि एक और हिट रोमांटिक सान्ग आतिफ असलम देने वाले हैं।
View this post on Instagram
संगिनी ब्रदर्स ने किया कंफर्म
रिपोर्ट्स की माने तो संगिनी ब्रदर्स ने कंफर्म किया है कि वो पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम के साथ कोलैब कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि 8 साल बाद आतिफ का कमबैक शानदार है. वे इस बात से बेहद खुश हैं कि आतिफ असलम ने उनकी फिल्म एलएसओ90 में उनका पहला गाना गाया. प्रोड्यूसर- डिस्ट्रिब्यूटर की जोड़ी ने दावा किया है कि आतिफ के फैंस थ्रिल होने वाले हैं.
View this post on Instagram
आतिफ को हां कहलाना था मुश्किल
LSO90 के प्रोड्यूसर्स ने कहा- अध्ययन के साथ अपनी बॉलीवुड फिल्म के लिए आतिफ असलम को लेना चैलेंजिग था. उन्होंने कहा-आतिफ का ध्यान फिल्म की कहानी पर था. उन्हें फिल्म के बारे में अपनी सारी जानकारी बतानी थी. आतिफ को फिल्म की कहानी बहुत पसंद आई और उन्होंने फिल्म में गाना गाने के लिए हां कह दी. बता दें आतिफ के अलावा उदित नारायण और अमित मिश्रा भी फिल्म में गाना गाने वाले हैं. इस फिल्म का म्यूजिक काफी शानदार होने वाला है.
View this post on Instagram
इस बैंड से की थी शुरुआत
बता दें, 40 वर्षीय गायक आतिफ असलम ने साल 2003 में ‘जल’ नामक लोकप्रिय बैंड के साथ अपनी संगीत यात्रा शुरू की। आतिफ ने कई लोकप्रिय बॉलीवुड ट्रैक गाए हैं, जिनमें ‘पहली नजर में’, ‘बाखुदा तुम्ही हो’, ‘तू जाने ना’, ‘जीना जीना’, ‘मैं रंग शरबतों’ का समेत कई अन्य ट्रैक शामिल हैं। एक्टर की आवाज के दुनिया भर में लाखों चाहने वाले हैं।
View this post on Instagram
आतिफ के अलावा ये स्टार्स भी करेंगे कमबैक?
आतिफ असलम के अलावा भी कई ऐसे सितारे हैं जिन्हें बैन का शिकार होना पड़ा. ये सितारे भी आतिफ की तरह भारत में काम कर चुके हैं. यही नही, ये हिंदी सिनेमा में आगे भी काम करना चाहते हैं. पाकिस्तानी कलाकार फवाद खान ने भी कुछ समय पहले हिंदी सिनेमा में काम करने की इच्छा जताई थी. फवाद ने पाकिस्तान के कई शोज जैसे ‘दास्तान’, ‘जिंदगी गुलजार है’ में काम किया है. इसके अलावा, उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी काम किया है. सोनम कपूर और आलिया भट्ट जैसे सितारों संग फवाद ने स्क्रीन शेयर किया है.


Download Android App
Download iOS App



