बॉलीवुड के हैंडसम हंक टाइगर श्रॉफ और अभिनेता जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा भले ही बॉलीवुड से दूर हो पर सोशल मीडिया पर उनका स्टारडम किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं है। कृष्णा श्रॉफ ने हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की है जो काफी सुर्खियां बटोर रही है।

बता दें कृष्णा श्रॉफ लम्बे समय से बास्केट बॉल प्लेयर एबन ह्यमस को डेट कर रही है और कई बार इन्हे सार्वजानिक मौकों पर एक दूसरे के प्रति प्यार जताते देखा जा चुका है। हाल ही में वायरल हुई तस्वीर में भी दोनों पब्लिक प्लेस में लिपलॉक करते कैप्चर हुए है।

इन दिनों कृष्णा श्रॉफ अपने बॉयफ्रेंड एबन ह्यमस के साथ दुबई में वेकेशन का मजा ले रही है। कृष्णा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो तस्वीर वो दुबै के Atlantis, The Palm की है। इस तस्वीर में कृष्णा और एबन लिपलॉक करते नजर आ रहे है और उनके बैकग्राउंट में ढेर सारी मछलियां भी नजर आ रही हैं।
इस तस्वीर को शेयर करते हुए कृष्णा ने कैप्शन में लिखा है , ‘समुद्र में मेरी पसंदीदा मछली।’ बता दें बीते दिनों वैलेंटाइन के मौके पर भी कृष्णा ने अपने अपने बॉयफ्रेंड के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की थी। उस दौरान दोनों ऑस्ट्रेलिया में क्वालिटी टाइम बिता रहे थे। इस तस्वीरों में भी कृष्णा का बोल्ड अंदाज काफी वायरल हुआ था।

कृष्णा श्रॉफ हमेशा से अपने बेबाक और बोल्ड अंदाज के लिए काफी सुर्खियां बटोरती रही है। अपने रिलेशनशिप के बारे में भी कृष्णा शुरुआत से काफी ओपन रही है और खुलकर इस बारे में बता करती है। जानकारी के मुताबिक़ कृष्णा श्रॉफ और एबन ह्यमस की मुलाकात एक रेस्टोरेंट में हुई थी।

कृष्णा के बॉयफ्रेंड एबन को उनके परिवार में भी काफी पसंद किया जाता है और टाइगर श्रॉफ के साथ उनकी अच्छी दोस्ती है। दोनों की तस्वीरों पर अक्सर टाइगर श्रॉफ के कमैंट्स भी देखने को मिल जाते है।



Download Android App
Download iOS App



