टाइगर जिंदा है फिल्म रिव्यू : फिल्म को मिली बम्पर ओपनिंग, ये वीकेंड अभी से हाउसफुल

Summary :

NULL

आज सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म टाइगर जिन्दा है रिलीज़ हो गयी और इसके शानदार रिव्यू सामने आने लगे है।  सलमान की पिछली फिल्म को पसंद न करने वाले दर्शकों ने दबंग खान के टाइगर अवतार को खूब प्यार दिया है।

Tiger Zinda haiअधिकतर सिनेमाघरों ने इस फिल्म को पहले ही हाउस फुल घोषित कर दिया था। यानी इस फिल्म को बम्पर ओपनिंग मिली है। जानकारी के मुताबिक फिल्म को देखने वाले दर्शकों ने इस फिल्म की जमकर तारीफ की है और खासकर इस फिल्म में सलमान को कटरीना के एक्शन दृश्यों को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है।

फिल्म पूरी तरफ एक्शन पैक्ड मूवी है और साथ ही देशभक्ति और जज्बे से भरपूर है। इस फिल्म के पहले सिक्वल से तुलना क जाए तो कहना सही होगा की इस बार टाइगर और भी ज्यादा खतरनाक हो गया है।

पिछली फिल्म में जहाँ टाइगर अपने प्यार के लिए जंग कर रहा था इस फिल्म में वो अपने देश के लिए दुश्मनों से भिड़ा हुआ है। फिल्म में हॉलीवुड स्टाइल एक्शन है और टाइगर उस हद तक गुजर गया है, जो उसने पहले कभी पार की नहीं थी।

Tiger Zinda hai‘टाइगर जिंदा है’ बिग बजट फिल्म है। कहा जाता है कि फिल्म का बजट लगभग 150 करोड़ रु. का है और इसमें सलमान खान की फीस शामिल नहीं है। इस तरह फिल्म बहुत बड़े बजट की है।

टाइगर को इसे सफल बनाने के लिए बॉक्स ऑफिस पर अपनी दहाड़ को कायम रखना होगा, वर्ना फिल्म का प्रॉफिट मार्जन बहुत ज्यादा नहीं होगा। फिल्म विश्लेषकों की माने ट फिल्म इस वीकेंड तक 150 करोड़ की कमाई कर सकती है और साथ इस बड़ा फायदा ये होने वाला है की सोमवार का दिन भी इस फिल्म को म्मिलेगा और क्रिसमस की छुट्टी होने की वजह से फिल्म तगड़ा कलेक्शन करेगी।

तो अगर आप भी इस वीकेंड कोई मूवी प्लान कर रहे है तो अडवांस बुकिंग कर लीजिये क्योंकि आपको तय वक्त पर टिकट मिलना मुश्किल हो सकता है अभी से ही ऑनलाइन बुकिंग में इस वीकेंड 70 से 80 प्रतिशन बुकिंग बताई जा रही है।

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे

Desk Team