Toxic Movie Review: यश की दमदार परफॉर्मेंस ने जीता फैंस का दिल, फिर भी कहानी और स्क्रीनप्ले पर उठे सवाल- जानें क्यों?

Summary :

यश की ‘टॉक्सिक’ 26 अगस्त को रिलीज हो गई और शुरुआती दर्शकों ने यश की दमदार स्क्रीन प्रेजेंस, एक्शन और विजुअल्स की तारीफ की है। हालांकि, कुछ दर्शकों को फिल्म का फर्स्ट हाफ, कहानी और स्क्रीनप्ले कमजोर व उलझा हुआ लगा, जबकि KGF के प्रभाव की भी चर्चा हुई। 500-600 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म की एडवांस बुकिंग शानदार रही है और अब सबकी नजरें इसके ओपनिंग डे कलेक्शन पर हैं।

  • Movie: Toxic, A Fairytale For Grown Ups
  • Duration: 3 Hours, 14 Minutes
  • Cast: Yash, Tara Sutaria, Nayantara, Kiara Advani, Huma Quereshi
  • Director: Geetu Mohandas
  • Rating: 7/10

यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ आखिरकार 26 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर रिलीज से पहले ही फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही थी। वहीं 25 अगस्त तक फिल्म की एडवांस बुकिंग 9 लाख टिकटों के आंकड़े को पार कर चुकी थी, जबकि विदेशों में भी इसे शानदार प्री-रिलीज रिस्पॉन्स मिला।

‘टॉक्सिक’ से उम्मीदें इसलिए भी काफी ज्यादा थीं क्योंकि यश करीब चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। फिल्म रिलीज होने के साथ ही सोशल मीडिया पर दर्शकों के शुरुआती रिएक्शंस भी सामने आने लगे हैं। कई दर्शकों ने यश की एक्टिंग, उनकी स्क्रीन प्रेजेंस, फिल्म के बड़े लेवल पर फिल्माए गए विजुअल्स और एक्शन सीक्वेंस की जमकर तारीफ की है। हालांकि, कुछ दर्शकों को फिल्म की कहानी और खासकर पहला हाफ कमजोर लगा है।

Toxic Movie Review: यश की एंट्री और एक्शन ने जीता दिल

फिल्म देखने के बाद एक फैन ने यश की एंट्री, बैकग्राउंड म्यूजिक और नयनतारा के फाइटिंग सीन्स की तारीफ की। दर्शक के मुताबिक, यश का स्टाइलिश अंदाज, शानदार एक्शन, बेहतरीन विजुअल्स और इंटरवल के साथ-साथ क्लाइमैक्स के कुछ सीन्स फिल्म की खासियत हैं। वहीं एक अन्य यूजर ने फिल्म को अच्छा बताते हुए इसके दोनों हिस्सों में कमियां गिनाईं। उसका कहना था कि अगर फिल्म के फर्स्ट और सेकेंड हाफ को बेहतर तरीके से तैयार किया जाता, तो यह बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हो सकती थी।

कहानी और स्क्रीनप्ले पर उठे सवाल

जहां कई लोगों को यश का प्रदर्शन पसंद आया, तो वहीं कुछ दर्शकों ने फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले को लेकर निराशा जाहिर की। सोशल मीडिया पर कुछ रिएक्शन्स में कहा गया है कि फिल्म में इमोशनल कनेक्शन की कमी महसूस होती है और कहानी कई जगह उलझी हुई नजर आती है। खास तौर पर इस फिल्म में यश की ओर से किए गए सेंशुअल सीन्स को लेकर कई लोगों ने अपनी नाराजगी जाहिर की है। क्योंकि वो सीन्स इतने इंटिमेट तरीके से फिल्माएं गए हैं कि लोग उसे सॉफ्ट पॉर्न से कम्पेयर करने लगे हैं।

एक फैन ने तो ‘टॉक्सिक’ में ‘KGF’ का इफेक्ट काफी ज्यादा होने की बात कही। उसके मुताबिक, तकनीकी लेवल पर फिल्म मजबूत है, लेकिन स्क्रीनप्ले बिखरा हुआ और थकाऊ लगता है। एक्शन में जरूरत से ज्यादा मोकोबॉट के इस्तेमाल की वजह से कुछ सीन्स बनावटी महसूस होने की बात भी कही गई। हालांकि, इसी रिएक्शन में यश और कियारा आडवाणी के कुछ सीन्स और इंटरवल को बेहतर बताया गया है।

‘टॉक्सिक’ की स्टारकास्ट और बजट

Toxic: A Fairy Tale for Grown-ups Star Cast
Toxic: A Fairy Tale for Grown-ups Star Cast (Source: Google)

आपको बता दें कि गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी ‘टॉक्सिक’ की कहानी उन्होंने यश के साथ मिलकर लिखी है। फिल्म में यश डबल रोल में नजर आ रहे हैं और उनके साथ कियारा आडवाणी, नयमनतारा, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया जैसे कलाकार भी लीड रोल में नज़र आ रहे हैं।

वहीं फिल्म के बजट को लेकर बात करें तो ये करीब 500-600 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। वहीं एडवांस बुकिंग के आंकड़ों ने पहले ही इसकी मजबूत शुरुआत के सिग्नल दे दिए हैं। अब सभी की नजरें इसके ओपनिंग डे कलेक्शन और आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस के प्रदर्शन पर टिकी हुई हैं।

Read More: भद्दे कमेंट्स पर फूटा Kangana Ranaut का गुस्सा, राखी सावंत से लेकर तापसी पन्नू तक हर किसी को एक्ट्रेस ने लगाई लताड़

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले चार साल से पत्रकारिता के फिल्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं