ट्रोलर्स ने की स्वरा भास्कर की अपनी नौकरानी से तुलना, एक्ट्रेस ने दिया ये करारा जवाब

Summary :

स्वरा की इस फोटो को देखने के बाद एक यूजर ने उनकी तुलना एक नौकरानी से कर डाली है।

 बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस को अक्सर बेबाकी से अपनी राय रखते हुए देखा गया है। इतना ही नहीं स्वरा भास्कर अपनी फोटोज और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर फैंस के बीच साझा करती रहती हैं। हाल ही में स्वरा भास्कर ने अपनी एक फोटो इंटरनेट पर पोस्ट की थी। इस फोटो में स्वरा साड़ी में दिखाई दी थीं। स्वरा की इस फोटो को देखने के बाद एक यूजर ने उनकी तुलना एक नौकरानी से कर डाली है।


स्वरा भास्कर को लगातार ऑनलाइन ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। एक तस्वीर से लेकर एक पोस्ट तक, चाहे वह कुछ भी अपलोड करती हो, हर बार उन्हें ट्रोल किया जाता हैं। ऐसा लगता हैं जैसे ट्रोल्स सांस रोककर उनके शब्दों से उन पर हमला करने का इंतजार करते हैं। हालांकि इस बार एक शख्स ने ऑनलाइन हद पार कर दी।



स्वरा भास्कर ने हाल ही में पार्क में साड़ी पहने हुए एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा था, ‘एक साड़ी, एक पार्क, एक सैर, एक किताब… शांति में हूं, इन सब को महसूस करना चाहिए।’ तस्वीर सामने आते ही की लोगों ने उनके लुक का काफी ट्रोल किया। उनके इस तस्वीर के नीचे एक ट्विटर यूजर ने जवाब दिया, ‘मेरी नौकरानी साड़ी में तुमसे बहुत अच्छी लगती है। आप से बहुत सुंदर।”



यूजर के इस कमेंट का जवाब देते हुए स्वरा भास्कर ने लिखा, ‘मुझे यकीन है कि आपकी घरेलू सहायिका सुंदर है। मुझे उम्मीद है कि आप उसके काम और उसकी गरिमा का सम्मान करेंगे और उसके बदतमीजी से व्यवहार नहीं करते होंगे।’


स्वरा भास्कर ने बुधवार को साड़ी में फोटो शेयर करते हुए लिखा था, ‘एक साड़ी, एक पार्क, एक बॉक्स और एक किताब आपको शांति दिला सकती है। ये सब चीजें खुशियां देती हैं।’ इससे पहले भी स्वरा भास्कर आर्यन खान को सपोर्ट करने के चक्कर में ट्रोल हुई थीं।  वर्कफ्रंट की बात करें, तो स्वरा भास्कर आखरी बार फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ में दिखाई दी थीं। 

Desk Team